लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के सीएम केजरीवाल का ट्वीट, मोदी जी, लोकतंत्र का मतलब दूसरी पार्टी के विधायकों को खरीदना और सरकार बनाना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 19:15 IST

विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा इतना पैसा कहां से लाती है। आप लोग पहले भी कई बार हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर चुके हो लेकिन आप सदस्यों को खरीदना इतना आसान नहीं है।’’ उभाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल को टैग करते हुये सवाल किया, ‘‘आप के 14 विधायकों को खरीदने की आपकी बात कहां फंस गयी। आप कितना दे रहे हो और वो कितना मांग रहे हैं।’

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी के लिए लोकतंत्र का मतलब क्या विपक्षी विधायकों को खरीद कर सरकार बनाना है।गोयल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आप के 14 विधायक हमारे संपर्क में हैं और वे जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुये सवाल किया कि क्या प्रधानमंत्री के लिए लोकतंत्र का मतलब विपक्षी पार्टी के विधायकों को ‘खरीद’ कर सरकार बनाना है? केजरीवाल की प्रतिक्रिया भाजपा के उस दावे के बाद सामने आयी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि आप के 14 ‘निराश’ विधायक उनके संपर्क में हैं।

केजरीवाल ने यह भी जोर देकर कहा कि आप सदस्यों को खरीदना आसान नहीं है। एक समाचार को टैग करते हुये केजरीवाल ने कई ट्वीट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मोदी जी, लोकतंत्र का मतलब दूसरी पार्टी के विधायकों को खरीदना और इससे सरकार बनाना है।

विधायकों को खरीदने के लिए भाजपा इतना पैसा कहां से लाती है। आप लोग पहले भी कई बार हमारे विधायकों को खरीदने की कोशिश कर चुके हो लेकिन आप सदस्यों को खरीदना इतना आसान नहीं है।’’ उन्होंने एक अन्य ट्वीट में यही खबर भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल को टैग करते हुये सवाल किया, ‘‘आप के 14 विधायकों को खरीदने की आपकी बात कहां फंस गयी। आप कितना दे रहे हो और वो कितना मांग रहे हैं।’’ गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा था कि आप विधायक ‘बहुत निराश’ हैं और पार्टी छोड़ने के लिए तैयार हैं।

आप ने भाजपा पर लोकसभा चुनाव के दौरान खरीद-फरोख्त में लिप्त होने का आरोप लगाया। गोयल ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आप के 14 विधायक हमारे संपर्क में हैं और वे जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे क्योंकि वे अपने अपनी पार्टी द्वारा किए गए काम से निराश हैं।’’

आप नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बुधवार को भाजपा पर अपने सात विधायकों को तोड़ने के लिए 10-10 करोड़ रुपये का प्रस्ताव देने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘जब से भाजपा के पास विकास का कोई मुद्दा उठाने के लिए नहीं बचा है तब से वह हमारे सात विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये देकर खरीदने का प्रयास कर खरीद-फरोख्त में लिप्त हो गई है।’’ 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019अरविन्द केजरीवालविजय गोयलनरेंद्र मोदीराहुल गांधीमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील