लाइव न्यूज़ :

‘‘कई राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए उनकी सूची तैयार की गयी है’’: कांग्रेस विधायक

By भाषा | Updated: August 21, 2021 22:33 IST

Open in App

कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री बी जेड जमीर अहमद खान ने शनिवार को आरोप लगाया कि उन्हें देश के अनेक राज्यों में प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं को ‘प्रताड़ित’ करने की साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खान की संपत्तियों की हाल में तलाशी ली थी। खान ने यह दावा भी किया कि ऐसे प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं की एक सूची तैयार की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे लोग मेरी पूंजी हैं। जब तक मैं राजनीति में हूं, मैं ऐसा कुछ नहीं करुंगा जिससे मेरे लोगों को शर्म से अपने सिर झुकाने पड़ें।’’ उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि ईडी के छापों ने उनके बारे में कई लोगों के मन में संदेह को दूर कर दिया है। खान ने कहा, ‘‘एक घर बनाने को मेरे सबसे बड़े अपराध की तरह दिखाया जा रहा है। इसलिए ईडी ने मुझ पर छापे मारे। ईडी ने जिस उम्मीद के साथ मेरे यहां छापे मारे, वह झूठी साबित हुई।’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘विभिन्न राज्यों के प्रभावशाली मुस्लिम नेताओं की एक सूची तैयार की गयी है और उन्हें प्रताड़ित करने के प्रयास जारी हैं। इसी साजिश के तहत मुझे निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन मैं ऐसी चीजों से डरने वाला नहीं।’’ ईडी ने पांच अगस्त को विभिन्न स्थानों पर खान के आवास और दफ्तरों से जुड़े परिसरों पर एक साथ तलाशी ली थी। अपने ट्वीट पर संवाददाताओं के सवालों का जवाब नहीं देना चाह रहे चामराजपेट के विधायक ने कहा कि उन्हें जो कहना था, कह चुके हैं और मीडिया के सामने उन्हें और कुछ नहीं कहना। मुस्लिम नेताओं की सूची बनाये जाने और उन्हें प्रताड़ित करने की साजिश के खान के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने कहा, ‘‘मैं उनसे बात करता हूं, देखते हैं कि उनका क्या पक्ष है। हम पार्टी में विचार-विमर्श करेंगे।’’ कांग्रेस विधायक ने शुक्रवार को शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की थी। इस बीच खान दिल्ली में हैं और अटकलें लगने लगीं कि ईडी ने उन्हें तलब किया है। हालांकि इस तरह की अटकलों को खारिज करते हुए खान ने कहा, ‘‘मैं निजी कामकाज से अक्सर दिल्ली जाता हूं। ईडी ने मुझे नहीं बुलाया, यह मीडिया के दिमाग की उपज है। अगर ईडी मुझे बुलाती है तो मैं मीडिया को बताऊंगा और नोटिस दिखाऊंगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतराज्यसभा चुनाव के बाद कांग्रेस में नहीं है सबकुछ ठीक, पार्टी MLA सुरेंद्र कुशवाहा ने की मंत्री अशोक चौधरी से मुलाकात, अटकलों का बाजार गरम

भारतबिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के तीन माह बाद भी कांग्रेस नहीं चुन पाई है विधायक दल का नेता, बगैर विधायक दल का नेता सदन में बैठ रहे हैं कांग्रेस विधायक

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

भारतकांग्रेस MLA राहुल मामकूटाथिल पर रेप और ज़बरदस्ती अबॉर्शन के आरोप में केस दर्ज, FIR में गैर-ज़मानती धाराएं शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?