लाइव न्यूज़ :

प्रशांत किशोर का बयान, 'राष्ट्रव्यापी एनआरसी का विचार नागरिकता की नोटबंदी की तरह, सबसे ज्यादा गरीब होंगे प्रभावित'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 15, 2019 12:23 IST

Prashant Kishor: नागरिकता कानून के समर्थन के लिए अपनी पार्टी की आलोचना कर चुके प्रशांत किशोर ने राष्ट्रव्यापी एनआरसी के विचार को बताया घातक

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने कहा कि राष्ट्रव्यापी एनआरसी से सबसे ज्यादा नुकसान गरीबों को होगाप्रशांत किशोर ने नागरिकता बिल पर समर्थन के लिए जेडीयू की आलोचना की थी

जेडीयू उपाध्यक्ष और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर न एनआरसी को पूरे देश में लागू किए जाने के विचार की आलोचना करते हुए कहा है कि इससे सबसे ज्यादा प्रभावित गरीब और हाशिये पर रहने वाले लोग होंगे।  

प्रशांत किशोर ने संसद में नागरिकता संशोधन बिल का समर्थन करने के लिए अपनी पार्टी जेडीयू की सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी और कहा था कि इसका समर्थन करना पार्टी के सिद्धातों के खिलाफ और निराशाजनक है। 

प्रशांत किशोर ने राष्ट्रव्यापी एनआरसी के विचार की आलोचना की

एनआरसी को लेकर रविवार को किए ट्वीट में प्रशांत किशोर ने कहा, 'राष्ट्रव्यापी एनआरसी का विचार नागरिकता की नोटबंदी के समान है...जब तक आप इसे साबित नहीं करते तब तक अमान्य है।

उन्होंने कहा कि हम अपने अनुभवों से जानते हैं, इससे सबसे ज्यादा पीड़ित गरीब और हाशिए पर रहने वाले लोग होंगे!!'

प्रशांत किशोर ने नागरिकता बिल पर की थी जेडीयू की आलोचना

प्रशांत किशोर ने इस मुद्दे पर अनबन के बाद जेडीयू से इस्तीफे की भी पेशकश की थी, लेकिन शनिवार को पार्टी प्रमुख और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हुई बैठक के बाद उन्होंने कहा कि जेडीयू एनआरसी का समर्थन नहीं करेगी।  

प्रशांत किशोर ने इससे पहले नागरिकता बिल के संसद से पास होने पर इसकी आलोचना करते हुए कहा था 'अब न्यायपालिका से पहले 16 गैर-बीजेपी मुख्यमंत्रियों पर भारत की आत्मा बचाने का जिम्मा है क्योंकि ये वो राज्य हैं जिन्हें अपने यहां इसे लागू करना है। तीन मुख्यमंत्रियों (बंगाल/केरल/पंजाब) ने सीएबी और एनआरसी को 'न' कह दिया है। अब दूसरे लोगों के लिए अपना रुख स्पष्ट करने का समय है।'

टॅग्स :प्रशांत किशोरजेडीयूनीतीश कुमारनागरिकता संशोधन बिल 2019एनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी