लाइव न्यूज़ :

सरकार ने भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम 1992 में संशोधन का प्रस्ताव रखा

By भाषा | Updated: December 10, 2020 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर सरकार ने भारतीय पुनर्वास परिषद अधिनियम 1992 में संशोधन की पेशकश करते हुए कहा है कि पुनर्वास और शिक्षा के क्षेत्र में हुए बदलाव के मद्देनजर ऐसा करने की जरूरत पैदा हुई है।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने एक सार्वजनिक नोटिस में प्रस्ताव रखा है कि कानून में संशोधन से भारतीय पुनर्वास परिषद (आरसीआई) को देश भर में कुशल पेशेवरों और कर्मियों को मांग पूरी करने के लिए पहुंच योग्य, गुणवत्तापूर्ण और किफायती शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी और इस तरह की शिक्षा प्रदान करने वालों का नियमन होगा।

नोटिस में कहा गया है कि दिव्यांग व्यक्ति अधिकार कानून 2016 के प्रावधानों के हिसाब से आरसीआई पेशेवरों को अपने क्षेत्र में नवीन अनुसंधान पर अमल करने और अनुसंधान में योगदान के लिए प्रेरित करेगी तथा पेशेवरों एवं कर्मियों द्वारा उच्च नैतिक मानदंड लागू किए जाएंगे।

नोटिस में कहा गया, ‘‘पुनर्वास और शिक्षा के क्षेत्र में 1992 के बाद से हुए बदलाव के मद्देनजर उक्त कानून में संशोधन किए जाने की जरूरत है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘आगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के कारण मौजूदा कार्यक्रम, पाठयक्रमों, विषयवस्तु, मूल्यांकन प्रक्रिया आदि में कई तरह के बदलाव करने की जरूरत होगी। ’’

इन विषयों पर विचार करते हुए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने आरसीआई अधिनियम, 1992 में संशोधन का मसौदा तैयार किया है। विभाग ने सभी हितधारकों से 23 दिसंबर तक इस पर जवाब मांगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट