लाइव न्यूज़ :

15 मई विश्व इतिहास में: मैक्डोनाल्ड्स की शुरुआत, केएम करिअप्पा का निधन, सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया

By भाषा | Updated: May 15, 2019 07:21 IST

दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों करोड़ों में होगी, लेकिन यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों को इस बात का इल्म होगा कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड को आप तक पहुंचाने वाली फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरुआत 15 मई को ही हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देरिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।

मैक-चिकन, मैक-आलू टिक्की और पनीर रैप का नाम सुनकर फास्ट फूड के शौकीन लोगों के मुंह में पानी आ जाना लाजिमी है।

दुनियाभर में इन्हें पसंद करने वालों की तादाद लाखों करोड़ों में होगी, लेकिन यह बता पाना मुश्किल है कि इनमें से कितने लोगों को इस बात का इल्म होगा कि ऐसे स्वादिष्ट फास्ट-फूड को आप तक पहुंचाने वाली फास्ट फूड चेन मैकडोनाल्ड्स की शुरुआत 15 मई को ही हुई थी।

रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स नाम के दो भाइयों ने 15 मई 1940 को कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में छोटा सा रेस्तरां खोला था। आज वही छोटा सा रेस्तरां दुनिया की सबसे बड़ी फास्ट फूड चेन बन चुका है। 100 से ज्यादा देशों में इसके 35,000 से ज्यादा आउटलेट्स हैं।

इसके अलावा बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म भी 15 मई के दिन ही हुआ है।

देश दुनिया के इतिहास में 15 मई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:

 1242 : दिल्ली के सुलतान मुइजुद्दीन बहराम शाह की सेना ने विद्रोह कर दिया और सुलतान की हत्या कर दी।

1817 : समाज सुधारक देवेन्द्र नाथ टैगोर का जन्म।

1907: भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म।

1923 : जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता का जन्म।

1935 : मास्को मेट्रो लोगों के लिए खोला गया।

1940 : दो भाइयों रिचर्ड और मौरिस मैकडॉनल्ड्स ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडॉनल्ड्स शुरू किया।

1957: ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की कि प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।

1958: सोवियत संघ ने स्पूतनिक-3 रॉकेट लांच किया।

1967: बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का जन्म।

1993 : भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़ फील्ड मार्शल के.एम. करिअप्पा का निधन।

1995 : एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलेंडर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।

1999 : कुवैत सरकार ने महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक दिया।

2002 : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।

2005 : 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।

2008 : श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया।

2008 : भारतीय मूल की मंजुला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं। 

टॅग्स :अमेरिकारूसभगत सिंहसुखदेवदिल्लीमेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी