लाइव न्यूज़ :

प्रसिद्ध संगीतकार दत्ता नाइक के जीवन पर बनने जा रही है फिल्म

By भाषा | Updated: December 30, 2020 20:50 IST

Open in App

मुंबई, 30 दिसंबर प्रसिद्ध संगीतकार दत्ता नाइक के जीवन को अब बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यूडली फिल्म्स उनके जीवन पर आधारित बायोपिक "एन दत्ता: द अनटोल्ड स्टोरी" बनाने जा रहा है। निर्माताओं ने बुधवार को यह घोषणा की।

नाइक की पुण्यतिथि पर उनके बेटे रूप नाइक ने इसकी घोषणा की, जो सारेगामा इंडिया लिमिटेड के फिल्म प्रभाग, यूडली फिल्म्स के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण करने जा रहे हैं।

दत्ता नाइक के नाम से भी जाने जाने वाले एन दत्ता ने अपने करियर की शुरुआत दिवंगत दिग्गज संगीत निर्देशक एसडी बर्मन के सहायक के रूप में की थी।

नाइक को पहला ब्रेक 1951 में आई पंजाबी फिल्म "बालो" में मिला और उन्होंने हिंदी सिनेमा में पहली बार राज खोसला द्वारा निर्देशित "मिलाप" (1955) के लिए काम किया था। उन्होंने "मरीन ड्राइव", "हम पंछी एक डाल के", "धूल का फूल", "धर्मपुत्र" और कई अन्य फिल्मों के लिए संगीत रचना की।

नाइक ने प्रसिद्ध कवि-गीतकार साहिर लुधियानवी के साथ भी काम किया था ।

रूप नाइक ने कहा कि उनके पिता की कहानी अनसुनी रह गई है और वह नहीं चाहते कि उनकी निजी और संगीत विरासत अनभिज्ञ रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी