लाइव न्यूज़ :

परदादा, दादा, पिता और चाचा के बाद पंजाब में किसान ने की खुदकुशी

By भाषा | Updated: September 12, 2019 15:18 IST

कर्ज भुगतान नहीं हो पाने के कारण दबाव का सामना कर रहे लवप्रीत सिंह ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले उसके परदादा जोगिंदर सिंह, दादा नाहर सिंह, उसके पिता कुलवंत सिंह और चाचा जगतार सिंह भी आठ लाख रुपये के कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलवप्रीत की मां हरपाल कौर ने बताया कि कर्ज का भुगतान नहीं कर पाने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया।उन्होंने प्रशासन से लवप्रीत की बहन मनप्रीत कौर के लिए सरकारी नौकरी और कर्ज माफी की मांग की।

भोटना गांव में एक किसान ने आठ लाख रुपये का पुराना कर्ज नहीं चुका पाने के कारण कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। किसान के इस परिवार में कर्ज नहीं चुका पाने के कारण चार सदस्य पूर्व में खुदकुशी कर चुके हैं।

कर्ज भुगतान नहीं हो पाने के कारण दबाव का सामना कर रहे लवप्रीत सिंह ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले उसके परदादा जोगिंदर सिंह, दादा नाहर सिंह, उसके पिता कुलवंत सिंह और चाचा जगतार सिंह भी आठ लाख रुपये के कर्ज के कारण आत्महत्या कर चुके हैं।

लवप्रीत की मां हरपाल कौर ने बताया कि कर्ज का भुगतान नहीं कर पाने के कारण उसने ऐसा कदम उठाया। उन्होंने प्रशासन से लवप्रीत की बहन मनप्रीत कौर के लिए सरकारी नौकरी और कर्ज माफी की मांग की।

एक ग्रामीण ने बताया कि परिवार के पास 14 एकड़ जमीन थी लेकिन अब केवल एक एकड़ रह गयी है, बाकी कर्ज भुगतान करने में बिक गयी। उपायुक्त टीपीएस फूल्का ने बताया कि राज्य सरकार ने कर्ज माफी योजना में सभी योग्य किसानों को शामिल किया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साल लवप्रीत के पिता कुलवंत सिंह के नाम पर 57,330 रुपये का कर्ज माफ कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। 

टॅग्स :किसान आत्महत्यापंजाबअमरिंदर सिंहमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष