लाइव न्यूज़ :

चौटाला की रिहाई में राजनीतिक गतिविधि नहीं करने की शर्त दिल्ली सरकार ने लिया वापस

By भाषा | Updated: February 8, 2019 22:00 IST

शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री को 22 जनवरी को हुए जींद उपचुनाव से पहले फ़र्लो पर रिहा किया जाना था लेकिन इसे 29 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था ।

Open in App

शिक्षक भर्ती घोटाला में दस साल की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के तीन सप्ताह के फर्लो पर दिल्ली सरकार ‘कोई राजनैतिक गतिविधि नहीं’ की शर्त वापस ले ली है । चौटाला ने इस आशय का आग्रह किया था ।

चौटाला के अधिवक्ता अमित साहनी ने कहा कि इनेलो नेता को शुक्रवार की शाम फर्लो पर तिहाड़ जेल से रिहा किया गया ।  साहनी ने कहा, “दिल्ली सरकार ने राजनीतिक गतिविधि नहीं करने की शर्त वापस ले ली है ।

अधिवक्ता ने कहा, "सरकार ने चौटाला के प्रतिवेदन को स्वीकार कर लिया है जिसमें उन्होंने आग्रह किया था कि राजनीतिक गतिविधि नहीं करने की शर्त को वापस ले लिया जाना चाहिए।’’

शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री को 22 जनवरी को हुए जींद उपचुनाव से पहले फ़र्लो पर रिहा किया जाना था लेकिन इसे 29 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया था ।

बसपा ने इनेलो से गठबंधन तोड़ा

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने सोमवार को हरियाणा में इंडियन नेशनल लोकदल के साथ अब गठबंधन खत्म करने का फैसला किया। मायावती ने हरियाणा के क्षेत्रीय दल में बिखराव आने के कारण यह फैसला किया।बसपा ने बयान जारी कर कहा कि मायावती ने फैसला लिया कि चौटाला परिवार में एकजुटता होने के बाद ही बसपा हरियाणा में उनके साथ गठबंधन करेगी।उन्होंने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल की आपसी खींचतान के कारण जींद विधानसभा उपचुनाव के परिणाम प्रतिकूल रहे।बसपा प्रमुख ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की राज्यवार समीक्षा के क्रम में सोमवार को हरियाणा में पार्टी संगठन व चुनावी तैयारियों की समीक्षा की।बयान में कहा गया कि हरियाणा में प्रत्येक विधानसभा स्तर के जिम्मेदार पदाधिकारियों की यहां पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि चौटाला परिवार में जारी आपसी घमासान से परिस्थितियां बदली हैं और बसपा का इण्डियन नेशनल लोकदल के साथ गठबन्धन भी इससे अछूता नहीं रहा। इसके बाद बसपा प्रमुख ने फैसला लिया कि चैटाला परिवार के एक होने पर ही बसपा का उनसे गठबंधन होगा।

टॅग्स :इंडियन नेशनल लोक दल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHaryana polls 2024: 25 सितंबर को पहली रैली को संबोधित करेंगी मायावती, हरियाणा में बसपा और इनेलो में गठजोड़, जानें गणित

भारतHaryana Elections 2024: राजनीतिक हाशिये पर पहुंचते हरियाणा के लाल परिवार

भारतHaryana Assembly Elections 2024: 11 प्रत्याशी की घोषणा, कलायत से चुनाव लड़ेंगे इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा, देखें प्रत्याशियों की लिस्ट

भारतHaryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा में 90 सीट, बसपा 37 और इनेलो 53 सीट पर लड़ेंगी चुनाव, गठबंधन की रूपरेखा तैयार, जानें समीकरण

भारतNafe Singh Rathee Murder: इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी हत्याकांड की जांच सीबीआई करेगी, हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील