लाइव न्यूज़ :

उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगे के दोषियों की पहचान करके उन्हें सजा दिलाई जानी चाहिए: पुलिस आयुक्त

By भाषा | Updated: August 18, 2021 19:15 IST

Open in App

दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने पिछले साल हुए सांप्रदायिक दंगों से प्रभावित रहे उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दौरे के दौरान बुधवार को कहा कि शांति एवं सौहर्द को बिगाड़ने वाले व्यक्तियों की पहचान करने के साथ ही उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलाई जानी चाहिए। अस्थाना ने सांप्रदायिक सौहार्द के विषय पर आधारित कार्यक्रम 'उम्मीद- एक कदम एक साथ, बेहतर कल की ओर' के दौरान यह बात कही। पुलिस प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के बाद यह उत्तर-पूर्वी दिल्ली क्षेत्र का उनका पहला दौरा था। अस्थाना ने कहा, '' जब दंगे हुए, उस दौरान मैं दिल्ली पुलिस में नहीं था। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी होने के नाते इस बारे में सुनना मेरे लिए बेहद दुखद था। मुझे अफसोस था कि इस तरह की समस्या दिल्ली जैसे शहर में उत्पन्न हुई, जहां लोग दंगे जैसी बात पूरी तरह भूल चुके थे।'' उन्होंने कहा, '' कोई समुदाय या धर्म बुरा नहीं है। धर्म का अनुसरण करने वाले लोग बुरे नहीं हैं लेकिन हर समुदाय में कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें मैं असामाजिक तत्व कहता हूं और जिनकी वजह से माहौल खराब होता है।'' पुलिस आयुक्त ने कहा, '' हमें समाज के भीतर मौजूद ऐसे लोगों की पहचान करने का प्रयास करना चाहिए और उन्हें कानून के अनुसार सजा दिलानी चाहिए। इस क्षेत्र में जो भी शांति स्थापित हुई है वो ऐसे ही कार्यक्रमों के चलते हुई है। शांति स्थापित हुई है क्योंकि लोगों का विश्वास है कि समाज में हिंसा को कोई स्थान नहीं है।'' कार्यक्रम का आयोजन उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस द्वारा श्यामलाल कॉलेज में किया गया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल फरवरी में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़के सांप्रदायिक दंगों के दौरान 53 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 700 से अधिक घायल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप पर अमेरिका-ब्रिटेन के नागरिकों की फर्जी प्रोफाइल बनाकर ठगी, नाइजीरियाई नागरिक उचेनवा अरेस्ट, 3 मोबाइल और 4 सिम कार्ड बरामद

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

भारतएसी और आरओ ठीक करने के बाद घर में आता और अकेली महिला को देखकर करता था लूटपाट?, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद अजय बग्गा अरेस्ट

भारतVIDEO: डॉग लवर महिला ने दिल्ली पुलिस के सामने सिक्योरिटी गार्ड को थप्पड़ और चप्पलों से पीटा, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार