लाइव न्यूज़ :

देश को अर्द्धसैनिक बल के जवानों की ‘अनुकरणीय वीरता’ पर गर्व, देश ‘हमेशा ऋणी’ रहेगा, साहस को सलामः शाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2019 17:47 IST

आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि देश को अर्द्धसैनिक बल के जवानों की ‘‘अनुकरणीय वीरता’’ पर गर्व है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तीन लाख से अधिक जवान हैं और आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सल विरोधी अभियान के लिए प्रमुल बल के रूप में नामित है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरिपुब के जवान देश की सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में हमेशा अपने ध्येय वाक्य (मोटो) ‘सेवा’ एवं ‘निष्ठा’ के लक्ष्य के साथ रहते हैं।बल के जवानों और उनके परिजनों के साहस एवं बहादुरी के लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (केरिपुब) के मुख्यालय का दौरा किया और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बल की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।

शाह ने इस दौरे की कुछ तस्वीरें अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि देश को अर्द्धसैनिक बल के जवानों की ‘‘अनुकरणीय वीरता’’ पर गर्व है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में तीन लाख से अधिक जवान हैं और आंतरिक सुरक्षा एवं नक्सल विरोधी अभियान के लिए प्रमुल बल के रूप में नामित है।

शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केरिपुब के जवान देश की सुरक्षा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में हमेशा अपने ध्येय वाक्य (मोटो) ‘सेवा’ एवं ‘निष्ठा’ के लक्ष्य के साथ रहते हैं। बल के जवानों और उनके परिजनों के साहस एवं बहादुरी के लिए मैं उन्हें सलाम करता हूं।’’

लोधी रोड स्थित सीजीओ काम्प्लेक्स में बल के मुख्यालय में शाह ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और गुजरात के कच्छ के रण स्थित ‘सरदार चौकी’ की मिट्टी से भरे कलश पर माल्यार्पण किया। यह कलश मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर रखा गया है ।

पाकिस्तान के हमले के दौरान 1965 में इस चौकी की सुरक्षा की जिम्मेदारी बल के पास थी। शाह ने कहा कि युवाओं को वीरता की इस कहानी से अवगत कराया जाना चाहिए। गृह मंत्री ने कहा कि अपने जीवन का बलिदान करने वाले सैनिकों का देश ‘हमेशा ऋणी’ रहेगा।

मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री बने शाह के लिए यह पहला मौका है जब उन्होंने देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल के मुख्यालय का दौरा किया है । अधिकारियों ने बताया कि देश भर में केरिपुब की तैनाती के बारे में गृह मंत्री को जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि गृह मंत्री ने जम्मू कश्मीर तथा नक्सल प्रभावित राज्यों में बल की संचालनात्मक तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यालय आने पर शाह को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

टॅग्स :सीआरपीएफअमित शाहनरेंद्र मोदीमोदी सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील