लाइव न्यूज़ :

"जजों और वकीलों के आचरण से लोगों के मन में कानून के प्रति भरोसा पैदा होना चाहिए", चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 16, 2023 09:35 IST

भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि न्यायाधीशों और वकीलों को इस तरह से आचरण करना चाहिए ताकि लोगों के बीच देश में कानूनी प्रक्रिया की स्वतंत्रता और अखंडता में विश्वास पैदा हो सके।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने न्यायाधीशों और वकीलों को लेकर की बड़ी टिप्पणी उन्होंने कहा कि जजों और वकीलों के आचरण से लोगों के मन में कानून के प्रति भरोसा पैदा होना चाहिएसीजेआई ने वकीलों से अपील की कि वह किसी भी शिकायत के संबंध में उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं

नई दिल्ली: भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में वकीलों से अपील की कि वह किसी भी शिकायत के लिए उनसे किसी भी समय संपर्क कर सकते हैं।

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने कार्यक्रम में कानूनी विशेषज्ञों को आश्वासन दिया कि वह सभी शिकयातों को व्यक्तिगत रूप से देखते हैं और उनके केवल वो शिकायतें ही नहीं होती हैं, जो सीधे उनसे की जाती है बल्कि वो उन शिकायतों को भी गंभीरता से लेते हैं, जो सुप्रीम कोर्ट के अन्य  जजों के पास की जाती हैं।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी जो शिकायती पत्र उन्हें संबोधित किया जाता है,  वो उनका भी निपटाया करते हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने कहा, ''मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि हर दिन, हर पत्र, हर शिकायत, यहां तक ​​कि सीधे मेरे बजाय यदि सोशल मीडिया पर भी कोई शिकायत की जाती है, तो वह भी मेरे द्वारा ही निपटाई जाती है।''

उन्होंने खुद को सुप्रीम कोर्ट "परिवार का मुखिया" बताते हुए वकीलों से बी अपील की कि वो भी किसी शिकायत के संबंध में उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं।

सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, "मैं वकीलों से अपील करता हूं कि अगर आपको कोई शिकायत है, तो अदालत के बाहर न भागें। बतौर सुप्रीम कोर्ट परिवार के मुखिया मैं यहां पर बैठा हूं आपकी शिकायतों को सुनने के लिए।

सीजेआई ने न्यायपालिका के महत्व के बारे में बोलते हुए कहा कि संविधान ने न्यायपालिका के जरिये यह सुनिश्चित किया कि शासन की संस्थाएं परिभाषित संवैधानिक सीमाओं के भीतर कार्य करें।

उन्होंने कहा, "देश की सभी अदालतें व्यक्तियों को उनके अधिकारों और स्वतंत्रता की सुरक्षा के लिए एक लोकतांत्रिक स्थान प्रदान करती हैं।"

चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ ने यह भी कहा, "स्वतंत्रता के बाद पिछले 76 वर्षों को देखें तो पता चलता है कि भारतीय न्यायपालिका का इतिहास आम लोगों के दैनिक जीवन और संघर्षों का इतिहास है। हमारा यही इतिहास हमें बहुत कुछ सिखाता है।"

अपने भाषण के आखिर में सीजेआई चंद्रचूड़ ने कहा, "न्यायाधीशों और वकीलों को इस तरह से आचरण करना चाहिए ताकि लोगों के बीच देश में कानूनी प्रक्रिया की स्वतंत्रता और अखंडता में विश्वास पैदा हो सके।"

टॅग्स :DY Chandrachudस्वतंत्रता दिवसIndependence DaySupreme Court Bar Association
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारतकानून की भावना का भी ध्यान रखना जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?