लाइव न्यूज़ :

‘तड़का’ फिल्म के निर्माताओं की गिरफ्तारी पर लगी रोक, धोखाधड़ी का था मामला

By भाषा | Updated: May 10, 2019 02:32 IST

Open in App

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने धोखाधड़ी और चेक बाउंस के एक मामले में आगामी फिल्म ‘तड़का’ के निर्माताओं समीर दीक्षित और जतिश वर्मा की गिरफ्तारी पर बृहस्पतिवार को रोक लगा दी। न्यायमूर्ति विपिन सिन्हा और न्यायमूर्ति इफाकत अली खान की पीठ ने समीर दीक्षित और जतिश वर्मा द्वारा दायर याचिकाएं निस्तारित करते हुए अंतिम रिपोर्ट दाखिल किए जाने तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी।

हालांकि अदालत ने यह शर्त भी रखी कि इस मामले की जांच के दौरान दीक्षित और वर्मा जांच में सहयोग करेंगे। इस फिल्म के फाइनेंसर रणविजय सिंह ने तड़का फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ वाराणसी के कैंट थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि दीक्षित और वर्मा ने वह पैसा नहीं लौटाया जो उन्हें एक फाइनेंसर के तौर पर उन्होंने दिया था।

याचिकाकर्ताओं की ओर से उनके वकील ने दलील दी कि समझौते के मुताबिक इस फिल्म के निर्माताओं ने आंशिक भुगतान कर दिया था और बाकी रकम इस फिल्म के रिलीज होने के बाद भुगतान की जानी थी। हालांकि, बंबई उच्च न्यायालय के एक आदेश के द्वारा फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई।

समझौते के मुताबिक, फिल्म के रिलीज होने तक वे आगे का भुगतान करने को बाध्य नहीं हैं। अदालत ने संबद्ध पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जहां याचिकाकर्ताओं को जांच में सहयोग करने का निर्देश दिया, वहीं पुलिस अधिकारियों को यह जांच जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया।

टॅग्स :वाराणसीफिल्म क्लैश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबारस्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की दिशा में साझा होंगे नवाचार, 31 मार्च को मुख्यमंत्री यादव वाराणसी में रखेंगे मध्य प्रदेश का ओडीओपी मॉडल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील