लाइव न्यूज़ :

ओटीटी मंचों पर सरकार के कदम का उद्देश्य सभी विषयवस्तु को एक स्थान पर लाना था:सूचना एवं प्रसारण सचिव

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने बुधवार को कहा कि ‘ओटीटी’ (ओवर द टॉप) मंचों और ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध समाचार एवं समसामयिक मामलों की विषयवस्तु को मंत्रालय के तहत लाने का उद्देश्य सभी विषयवस्तु को एक स्थान पर लाना था।

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के ‘बिग पिक्चर’ सम्मेलन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव अमित खरे ने कहा कि इस क्षेत्र में सरकार की भूमिका चीजों को सुविधाजनक बनाने की है।

नवंबर में कार्य आवंटन नियमावली में हुए संशोधन के बारे में खरे ने कहा कि इस बदलाव का मकसद डिजिटल मंचों पर दिखाई जा रही सभी सामग्री और विषयवस्तु को एक स्थान पर लाना था जो कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय है, जबकि डिजिटल मंचों को दूसरे स्थान पर रखना था, जो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय है।

सरकार ने नवंबर में नेटफ्लिक्स जैसे ओटीटी मंचों और ऑनलाइन मंचों पर उपलब्ध समाचार और समसामयिक विषयों की सामग्री को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत कर दिया था और उसे नीतियां और नियम बनाने की शक्तियां दी गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र