लाइव न्यूज़ :

BJP सांसद प्रज्ञा को खुजली वाले रसायन के साथ धमकी भरे पत्र लिखने वाले आरोपी ने कहा- अपनी मां, भाई व पड़ोसियों को फंसाने के लिए दी धमकी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2020 10:20 IST

सांसद को कथित तौर पर संदिग्ध लिफाफे में खुजली वाले रसायन के साथ अमित शाह व मोदी की क्रॉस फोटो के साथ धमकी भेजने के मामले में महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने कहा है कि उसने अपने भाई, मां व पड़ोसियों के फंसाने के लिए ऐसा किया था।भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद ठाकुर ने सोमवार को भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें रसायनिक पदार्थ व प्रधानमंत्री मोदी और शाह के क्रॉस लगे फोटो हैं।

मध्य प्रदेश आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने भाजपा की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को कथित तौर पर संदिग्ध लिफाफे में खुजली वाले रसायन के साथ अमित शाह व मोदी की क्रॉस फोटो के साथ धमकी भेजने के मामले में महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक चिकित्सक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी थीं।

इंडिया टुडे ग्रुप की खबर के मुताबिक, आरोपी ने कहा है कि उसने अपने भाई, मां व पड़ोसियों के फंसाने के लिए ऐसा किया था। एटीएस के एडीजी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सैयद अब्दुल रहमान ने अब तक की पूछताछ में बताया है कि उसका अपने भाई और मां के साथ सम्‍पत्ति का विवाद चल रहा था।

दरअसल, भोपाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद ठाकुर ने सोमवार को भोपाल पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्हें किसी ने कुछ लिफाफे भेजे हैं, जिसमें जहरीला रसायनिक पदार्थ है।

पुलिस ने ठाकुर के आवास से तीन चार लिफाफे बरामद किए थे जिसमें से कुछ उर्दू में लिखे हुए हैं। नांदेड के इतवारा पुलिस थाने के निरीक्षक प्रदीप ककाडे ने पीटीआई भाषा से बातचीत में कहा कि जांच के दौरान मध्यप्रदेश एटीएस ने यह पाया कि नांदेड जिले के धानेगांव इलाके के डॉक्टर सैयद अब्दुल रहमान खान (35) ने यह संदिग्ध लिफाफे ठाकुर को भेजे हैं। खान इलाके में अपना क्लीनिक चलाते हैं।

उन्होंने बताया ,‘‘मध्यप्रदेश एटीएस ने खान को बृहस्पतिवार को हिरासत में ले लिया। वह पिछले तीन माह से पुलिस के राडार पर था क्योंकि उसने पहले भी कुछ सरकारी अधिकारियों को पत्र लिखा था जिसमें उसने दावा किया था कि उसके मां और भाई के आतंकवादियों से संपर्क हैं और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने बताया कि ऐसे पत्र लिखने के लिए खान को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। ककाड़े ने बताया, ‘‘ पुलिस उसके मोबाइल फोन की लोकेशन के जरिए उस पर नजर रख रही थी। लेकिन वह मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ कर इन पत्रों को डालने औरंगाबाद, नागपुर और अन्य स्थानों पर जाता था।’’ उन्होंने बताया कि खान का अपने भाई के साथ भी विवाद था और उसे भाई से मारपीट के कारण पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। 

टॅग्स :साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरकेसखतअमित शाहनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम