लाइव न्यूज़ :

ठाणे में बस चालक ने 100 मीटर तक बाइक चालक को घसीटा, खिड़की पकड़ बचाई जान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 19, 2021 20:23 IST

महाराष्ट्र के ठाणे शहर का मामला है। बस ने कासरवडावली नाके के पास फूड डिलीवरी एजेंट शशिकांत बेहरा (30) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित नीचे उतरकर बस चालक से बात करने गया, तो वह उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चालक मंसूर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

ठाणेः महाराष्ट्र के ठाणे शहर में 21 वर्षीय एक बस चालक को खाद्य सामग्री पहुंचाने वाले एक व्यक्ति को कथित रूप से घसीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया, जो उस दौरान वाहन की एक खिड़की को पकड़े हुआ था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार की देर रात को हुई जब एक स्कूल की एक छोटी बस ने कासरवडावली नाके के पास फूड डिलीवरी एजेंट शशिकांत बेहरा (30) की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि जब पीड़ित नीचे उतरकर बस चालक से बात करने गया, तो वह उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

इस दौरान पीड़ित ने बस की खिड़की को पकड़ रखा था। उन्होंने बताया कि घटना में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कासरवडावली थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र फड ने कहा कि बस चालक मंसूर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

जम्मू में चिनाब नदी में कूदी महिला को बचाया गया

जम्मू क्षेत्र से होकर गुजरने वाली चिनाब नदी में मंगलवार को 20 वर्षीय एक महिला आत्महत्या करने के इरादे से कूद गयी। महिला को सेना और पुलिस की संयुक्त टीम ने बचाव अभियान चलाकर सुरक्षित, पानी से बाहर निकाल लिया। अखनूर पुलिस थाना के प्रभारी रवि सिंह परिहार ने बताया कि महिला जम्मू शहर के तालाब टीलो इलाके की रहने वाली है।

उसने यातायात नियंत्रण प्वाइंट (टीसीपी) के पास नदी में छलांग लगा दी। ऐसा करते हुए उसे पास की चौकी पर मौजूद कुछ सैनिकों ने देख लिया। अधिकारी ने बताया कि तुरंत संयुक्त अभियान चलाया गया और महिला को पानी से बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद उसे उपचार के लिए अखनूर उप-जिला अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि महिला की स्थिति अभी ‘‘स्थिर’’ है। परिहार ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :महाराष्ट्रथाइनक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो