लाइव न्यूज़ :

भारत में इलेक्ट्रिक वाहन उतारने से पहले टेस्ला ने प्रधानमंत्री कार्यालय से करों में कटौती की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: October 21, 2021 08:35 IST

टेस्ला इस साल भारत में आयातित कारों की बिक्री शुरू करना चाहती है, लेकिन उसका कहना है कि भारत में कर दुनिया में सबसे ज्यादा हैं. उसने अपने मुख्य कार्यकारी और खरबपति अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क और पीएम मोदी के बीच बैठक का अनुरोध भी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देटेस्ला इस साल भारत में आयातित कारों की बिक्री शुरू करना चाहती है.टेस्ला का कहना है कि भारत में कर दुनिया में सबसे ज्यादा हैं.कई स्थानीय वाहन निर्माताओं ने टेस्ला की इस मांग पर आपत्ति जताई है.

नई दिल्ली:भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री शुरू करने से पहले एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को पत्र लिखा है और इलेक्ट्रिक वाहनों पर आयात शुल्क में कटौती की मांग की है. 

टेस्ला ने अलग से अपने मुख्य कार्यकारी और खरबपति अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क और पीएम मोदी के बीच बैठक का अनुरोध भी किया है.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला इस साल भारत में आयातित कारों की बिक्री शुरू करना चाहती है, लेकिन उसका कहना है कि भारत में कर दुनिया में सबसे ज्यादा हैं.

पिछले महीने टेस्ला के अधिकारियों ने अपनी मांग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारियों के साथ बंद कमरे में एक बैठक की और कहा कि कर बहुत अधिक हैं.

भारत 40,000 डॉलर या उससे कम लागत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 60 प्रतिशत का आयात शुल्क और 40,000 डॉलर से अधिक की कीमत वाले वाहनों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है.

हालांकि, कई स्थानीय वाहन निर्माताओं ने टेस्ला की इस मांग पर आपत्ति जताई है और कहा है कि इससे घरेलू विनिर्माण में निवेश पर असर पड़ेगा.

जुलाई में मस्क ने ट्वीट कर कहा था कि टेस्ला को अगर आयातित कारों से सफलता मिलती है तो भारत में एक फैक्टरी भी शुरू की जा सकती है.

बता दें कि, भारत में पिछले साल जिन 24 लाख कारों को बेचा गया उनमें से केवल पांच हजार कारें इलेक्ट्रिक थीं.

टॅग्स :Electric VehiclesभारतIndiaनरेंद्र मोदीएलन मस्कElon Musk
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे