लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार ने का दो टूक, कहा- आतंकवादियों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को निजता का अधिकार नहीं

By भाषा | Updated: December 5, 2019 19:06 IST

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने डाटा की गोपनीयता को जरूरी बताते हुये कहा कि आधार के डाटाबेस से डाटा के उल्लंघन का कोई उदाहरण सामने नहीं आया है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने दो टूक कहा है कि डाटा सुरक्षा के नाम पर आतंकवादियों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को निजता का कोई अधिकार नहीं है। प्रसाद ने कहा, ‘‘हम भी निजता के अधिकार का सम्मान करते हैं लेकिन एक आतंकवादी, भ्रष्ट या अपराधी के लिये निजता का कोई अधिकार नहीं होता है।’’

सरकार ने दो टूक कहा है कि डाटा सुरक्षा के नाम पर आतंकवादियों, अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को निजता का कोई अधिकार नहीं है। सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा में एक पूरक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘आधार और निजता के अधिकार से जुड़े मामलों के फैसले में उच्चतम न्यायालय ने स्थिति को स्पष्ट करते हुये कहा था कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है और उसका सम्मान किया जाना चाहिये।’’ 

प्रसाद ने कहा, ‘‘हम भी निजता के अधिकार का सम्मान करते हैं लेकिन एक आतंकवादी, भ्रष्ट या अपराधी के लिये निजता का कोई अधिकार नहीं होता है।’’ उन्होंने कहा कि आधार मामले में भी उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया कि सरकार को निजी डाटा सुरक्षा के लिये मजबूत कानून बनाना चाहिये। मंत्रिमंडल ने इससे जुड़े कानून के विधेयक को मंजूरी दे दी है, जल्द ही इसे सदन में पेश किया जायेगा।

कांग्रेस के प्रदीप भट्टाचार्य ने पूछा था कि निजी डाटा सुरक्षा के लिये जिस प्रकार सरकार मजबूत कानून बना रही है, क्या उसी तर्ज पर आधार कानून में भी बदलाव करने पर सरकार विचार करेगी। 

उन्होंने डाटा की गोपनीयता को जरूरी बताते हुये कहा कि आधार के डाटाबेस से डाटा के उल्लंघन का कोई उदाहरण सामने नहीं आया है। प्रसाद ने कहा कि आधार डाटा केन्द्रों सुरक्षा के लिये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की बेहतर तरीके से डिजाइन की गयी बहुस्तरीय सुदृढ़ प्रणाली कार्यरत है और इसे लगातार उन्नत किया जा रहा है, ताकि डाटा सुरक्षा और निष्ठा के शीर्ष स्तर को कायम रखा जा सके।

टॅग्स :रविशंकर प्रसादभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)संसद शीतकालीन सत्रराज्यसभा सत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Fire Accident: बीजेपी सांसद रवि शंकर प्रसाद के आवास पर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम

कारोबारहजार छोटे छोटे घाव देकर खत्म करने की रणनीति?, मोदी सरकार पर मनरेगा खत्म करने का आरोप, सोनिया गांधी ने लिखा लेख

भारतParliament winter session: शीतकालीन सत्र समाप्त?, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ सभी विपक्षी दलों से मिले पीएम मोदी, चाय के साथ चर्चा

भारतVB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

भारतलोकसभा में पास हुआ 'जी राम जी' बिल, शिवराज चौहाने बोले- "कांग्रेस ने बापू के आदर्शों को खत्म कर दिया"

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील