लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर किया हमला, घायल अंगरक्षक की उपचार के दौरान मौत

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: December 14, 2020 16:58 IST

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले के नाटीपोरा इलाके में आतंकियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के घर पर हमला किया।निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे नाटीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।दावा किया कि उनकी सुरक्षा पिछले साल कम कर दी गई थी।

जम्मूः कश्मीर में आतंकियों ने पीडीपी नेता के घर पर हमला किया है। इस हमले में उनका अंगरक्षक (निजी सुरक्षा गार्ड) घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

इस बीच हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है, तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नाटीपोरा इलाके में सोमवार सुबह अज्ञात बंदूकधारियों ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी पीडीपी नेता के पीएसओ पर गोली चलाई। इसमें पीएसओ गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया के सोमवार सुबह मध्य कश्मीर के श्रीनगर स्थित नाटीपोरा इलाके में आतंकवादियों ने पीडीपी नेता हाजी परवेज अहमद के पीएसओ पर गोली चलाकर वहां से फरार हो गए। इस हमले में पीएसओ घायल हो गया। कांस्टेबल पीएसओ की पहचान कांस्टेबल मंजूर अहमद के रूप में हुई है।

उसे इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां एक घंटे के बाद उसकी मौत हो गई। इस हमले के उपरांत नाटीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।  इस हमले के उपरांत नाटीपोरा में पुलिस और सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। शहर के विभिन्न नाकों पर गाड़ियां रोककर तलाशी ली जा रही है।

पीडीपी नेता परवेज का कहना था कि हमले के समय मैं, मेरे बच्चे, बूढ़ी माँ और अन्य परिवार वाले  घर में थे। सुबह फिरन पहने दो हमलावर मुख्य दरवाजे से दाखिल हुए और पुलिसकर्मी पर फायरिंग की। मेरा दूसरा पीएसओ निकला और उसने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद हमलावर भाग गए। उनका आरोप है कि उनको मिल रही धमकियों के बावजूद उनकी सुरक्षा में कटौती की गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरजम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीमहबूबा मुफ़्तीभारतीय सेनापाकिस्तानआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर