लाइव न्यूज़ :

गुजरात: मुस्लिम लड़के संग धर्म बदल हिंदू लड़की ने की शादी, इलाके में फैला तनाव

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2018 12:03 IST

6 मई को  बुहारी गांव की निवासी 20 वर्षीय लड़की सूरत के पलसाना तालुका स्थित अपने चाचा के घर से 26 वर्षीय मुस्लिम प्रेमी संग भाग गई थी। 

Open in App

तापी, 23 मई:  गुजरात के तापी जिले में  एक हिंदू युवती द्वारा मुस्लिम युवक से शादी करने पर तनाव फैल गया है। यहां अलग-अलग धर्म में शादी के कारण अजीब सी स्थिति बनी हुई है।

हिंदू भक्तों के लिए पाकिस्तान ने उठाया कदम, कृष्ण मंदिर को दिए 2 करोड़ रुपए

 मंगलवार (22 मई) को विश्‍व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वलोड़ पुलिस थाने के बाहर धरना देकर लड़की को वापस घर जाने की मांग की। जिसके बाद से इस मामले ने एक अलग ही रूप ले लिया है। खबर के अनुसार इसी 6 मई को  बुहारी गांव की निवासी 20 वर्षीय लड़की सूरत के पलसाना तालुका स्थित अपने चाचा के घर से 26 वर्षीय मुस्लिम प्रेमी संग भाग गई थी। 

दोनों ने भागकर महाराष्‍ट्र के मालेगांव में निकाह किया, जहां कथित तौर पर लड़की ने इस्‍लाम कबूल कर लिया। लड़की के जाने के बाद परिजनों ने उसके गायब होने की खबर पुलिस में दी। वहीं, पुलिस की मानें तो लड़की के परिजनों को लड़की के जाने के बाद डाक के जरिए मराठी में कुछ कागजात और अपनी बेटी की एक चिट्ठी मिली। चिट्ठी में लड़की ने कहा कि वह एक मुस्लिम लड़के से प्‍यार करती थी और धर्म बदलने के बाद, उसने इस्‍लामिक रीति-रिवाजों से शादी कर ली है। 

उसने धर्म बदलने और शादी करने के सारे कागजात भी भेजे। लेकिन मंगलवार को, वीएचपी और बजरंग दल के कई लोगों ने लड़की के परिवार संग मिलकर बुहारी गांव से एक रैली निकाली और इसे लव जिहाद से जोड़ दिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि  हम लड़की को ढूंढने की सभी कोशिशें कर रही हैं।

मेरठ: नमाज पढ़ने की जगह को लेकर दो समुदायों में हुई झड़प में दो घायल, सुरक्षाबल तैनात

उसका पता लगाने के बाद, हम उनके बयान लेंगे और उससे (लड़की) पूछेंगे कि क्‍या उसका जबरन धर्म-परिवर्तन कराया गया। फिलहाल यहां का मौहाल काफी तनाव से भरा हो गया है। हिंदू मुस्लिमों के बीच का तनाव यहां देखने को मिल रहा है। पुलिस स्थिति को संभालने की कोशिश में लगी हुई है।

टॅग्स :गुजरातवेडिंगसांप्रदायिक तनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेEMI पर खरीदा iPhone-17, शादी में नाले में गिरा, देखें वीडियो

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील