लाइव न्यूज़ :

26/11 हमले के 10 साल बाद भी तनकर खड़ा है चाबड़ हाउस

By भाषा | Updated: November 26, 2018 14:14 IST

मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत याकोव फिंकेल्स्टाइन ने कहा कि इस हमले से भारत और इजराइल के संबंध प्रभावित नहीं हुए और आज भी इजराइल के लोग यहां सुरक्षित महसूस करते हैं।

Open in App

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले के 10 साल पूरे होने के मौके पर चाबड़ हाउस इमारत के ठीक सामने स्थित रेक्स बेकरी में नए सिरे से रंगाई-पुताई हुई है, लेकिन इसकी दीवार पर नजर आ रहे गोली के निशान पर लाल घेरा लगाया गया है। पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले के बावजूद दक्षिण मुंबई के कोलाबा स्थित चाबड़ हाउस की पांच मंजिला इमारत आज भी तनकर खड़ी है।

बेकरी के संचालक कुरैश जोराबी की ओर से दीवार पर यह संदेश लिखा गया है, ‘‘हम मुंबई पर हुए 26/11 के आतंकवादी हमले की निंदा करते हैं।’’ 

मुंबई में इजराइल के महावाणिज्य दूत याकोव फिंकेल्स्टाइन ने कहा कि इस हमले से भारत और इजराइल के संबंध प्रभावित नहीं हुए और आज भी इजराइल के लोग यहां सुरक्षित महसूस करते हैं।

फिंकेल्स्टाइन ने कहा, ‘‘आतंकवादी हमले के बाद भारत और इजराइल पहले से ज्यादा करीब आए। आतंकवादियों ने सोचा कि वे हमारी हिम्मत तोड़ सकते हैं या हमारे बीच आ सकते हैं, लेकिन ठीक इसका उल्टा हुआ। हमें अपने स्थानीय समुदाय से पता चलता है कि वे मुंबई में सुरक्षित महसूस करते हैं और मुंबई में उनका स्वागत होता है।’’ 

इजराइल के महावाणिज्य दूत के मुताबिक, मुंबई में करीब 4,000 भारतीय यहूदी रहते हैं।

फिंकेल्स्टाइन की बातों से सहमति जताते हुए स्थानीय यहूदी सैमसन मॉसेज ने कहा, ‘‘(चाबड़ हाउस में) सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। हमें यहां आना पसंद है। सुरक्षा का कोई मसला नहीं है।’’ 

चाबड़ हाउस के आसपास की सड़कों पर अब कई सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। 

फिंकेल्स्टाइन ने कहा, ‘‘भारतीय अधिकारियों ने (सुरक्षा बढ़ाने) का यह कदम उठाया है। आतंकवादी हमलों को लेकर अब लोगों और अधिकारियों में काफी जागरूकता है। भविष्य के हमले रोकना मकसद है। यह हमले सिर्फ यहूदियों के खिलाफ नहीं रोकने बल्कि हर किसी के खिलाफ रोकने हैं।’’ 

उन्होंने कहा कि 26/11 हमले के 10 साल पूरे होने के मौके पर चाबड़ हाउस यहूदी समुदाय के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है।

टॅग्स :26/11 मुंबई आतंकी हमले
Open in App

संबंधित खबरें

भारत26/11 Mumbai Attack: 26/11 हमले की 17वीं बरसी, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

भारततहव्वुर राणा ने जेल से परिवार से बात करने की इजाजत के लिए NIA कोर्ट का रुख किया

भारतIndia-Pakistan Tensions: ये हाफिज और अजहर हमें दे दो मुनीर?, पाकिस्तान की दुम बहुत टेढ़ी

भारत2008 Mumbai attacks: लश्कर-ए-तैयबा और आतंकवादी संगठन के बारे में कई राज खोलेगा तहव्वुर राणा, हर दिन 20 घंटे पूछताछ

भारत26/11 Mumbai Attack: तहव्वुर राणा का वॉयस और राइटिंग सैंपल लेगी NIA, दिल्ली के कोर्ट ने दी अनुमति

भारत अधिक खबरें

भारतगोवा के नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट में रसोई कर्मचारियों और पर्यटकों समेत 23 लोगों की मौत

भारतEPFO Rule: किसी कर्मचारी की 2 पत्नियां, तो किसे मिलेगी पेंशन का पैसा? जानें नियम

भारतरेलवे ने यात्रा नियमों में किया बदलाव, सीनियर सिटीजंस को मिलेगी निचली बर्थ वाली सीटों के सुविधा, जानें कैसे

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?