लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव 2022: सपा-बसपा को झटका, दोनों दलों के 10 एमएलसी बीजेपी में होंगे शामिल

By रुस्तम राणा | Updated: November 16, 2021 10:36 IST

सपा के रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन और बसपा के बृजेश कुमार सिंह सहित दस एमएलसी बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसपा-बसपा के 10 एमएलसी बुधवार को भाजपा में होंगे शामिलइस माह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अन्य एमएलसी और विधायक

लखनऊ: उत्तर चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी (एसपी) और बहुजन समाजनवादी पार्टी (बीएसपी) को झटका लगने जा रहा है। दोनों दलों के दस एमएलसी भाजपा का दामन थामने जा रहे हैं। इनमें सपा के रविशंकर सिंह पप्पू, सीपी चंद, अक्षय प्रसाद सिंह, रमा निरंजन और बसपा के बृजेश कुमार सिंह सहित दस एमएलसी बुधवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। समाजवादी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले परिषद सदस्यों में अधिकांश सदस्य नगर निकाय क्षेत्र से एमएलसी हैं।

बीजेपी की ज्वॉइनिंग कमेटी ने लिया फैसला

दरअसल, बीते सोमवार को बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में ज्वॉइनिंग कमेटी की बैठक में सपा-बसपा के विधान परिषद के सदस्यों को पार्टी में शामिल कराने का फैसला लिया गया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ज्वाइनिंग कमेटी के समक्ष विधानसभा चुनाव से पहले सपा और बसपा के विधायक और एमएलसी सहित सौ बड़े नेताओं को पार्टी में शामिल कराने का प्रस्ताव रखा गया था।

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और पार्टी नेता दयाशंकर की अहम भूमिका

विरोधी दल सपा-बसपा के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की बड़ी भूमिका है। दरअसल दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी में शामिल करना बीजेपी की रणनीति का हिस्सा है। ऐसे में जहां यूपी विधानसभा चुनाव 2020 में बीजेपी को इस रणनीति से फायदा पहुंचेगा, तो विरोधी दलों को तगड़ा झटका लगेगा।  

बीजेपी में शामिल हो सकते हैं अन्य एमएलसी और विधायक

बीजेपी सपा के मौजूदा विधायकों को भी अपनी पार्टी में शामिल करने की रणनीति बना रही है। माना तो यह भी जा रहा है कि इसी महीने कुछ अन्य एमएलसी और विधायक भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा विधानसभा के लिए बूथ स्तर पर कार्य कर रही है। आगामी चुनाव के लिए घोषणा पत्र पर भी कार्य जारी है। बुधवार को घोषणा पत्र समिति की पहली बैठक मंत्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में होगी।   

टॅग्स :BJPसमाजवादी पार्टीबीएसपीउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह