लाइव न्यूज़ :

'आप पहले अहमदाबाद का नाम अडानीबाद क्यों नहीं कर लेते?' हैदराबाद का नाम 'भाग्यनगर' लेने पर भड़के तेलंगाना के मंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2022 15:11 IST

हैदराबाद में बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा हैदराबाद को भाग्यनगर कहने के बाद ये नाम एक बार फिर चर्चा में है। वहीं बीजेपी के एक नेता को घेरते हुए और नाम बदलने की चर्चाओं पर तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि पहले अहमदाबाद का नाम अडानीबाद क्यों नहीं रखते ।

Open in App
ठळक मुद्दे'अहमदाबाद का नाम बदलकर अडानीबाद क्यों नहीं करते':KTRहैदराबाद का नाम बदलने की चर्चाओं को लेकर भड़के तेलंगाना सरकार में मंत्री KTRप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अपने संबोधन में हैदराबाद को भाग्यनगर कहा था

हैदराबादतेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शनिवार और रविवार को भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने परिवारवाद पर जमकर निशाना साधा और हैदराबाद को 'भाग्यनगर कहा। इस पर अब वार-पलटवार शुरू हो गया है। हैदराबाद को भाग्यनगर कहे जाने के एक दिन बाद तेलंगाना के मंत्री केटी रामाराव ने तीखा पलटवार किया है। उन्होने बीजेपी नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास के बयान को लेकर तंज कसते हुए पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात और अरबपति गौतम अडानी का जिक्र किया। 

हैदराबाद का नाम बदलने की चर्चाओं पर KTR का वार 

केटीआर ने अपनी पोस्ट में लिखा 'आप पहले अहमदाबाद का नाम बदलकर अडानीबाद क्यों नहीं करते,वैसे यह जुमला जीवी कौन है।' केटीआर ने हैदराबाद का नाम बदलने के सवाल पर बीजेपी नेता रघुबर दास की टिप्पणियों का पर जवाब देते हुए ये पोस्ट किया। इससे पहले रघुबर दास ने मीडिया से बातचीत में टीआरएस को वंशवाद को लेकर घेरा था।  

 योगी और शाह ने भी की थी नाम बदलने की बात 

बता दें कि पीएम मोदी हैदराबाद के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में पंहुचे थे।उन्होंने यहां परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति पर जमकर निशाना साधा। साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद को भाग्यनगर कहा तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। हालंकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पहले ही हैदराबाद को भाग्यनगर कहता आया है। इससे पहले भी हैदराबाद म्युनिसिपल इलेक्शन में चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी फिर गृहमंत्री अमित शाह ने हैदराबाद का नाम बदलकर भाग्यनगर करने का जिक्र किया था।  

टॅग्स :तेलंगानाहैदराबादनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो