लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में 1,400 किमी स्कूटर चलाकर जिस बेटे को लाया वह अब यूक्रेन में फंसा, मां रजिया बेगम ने पीएम मोदी, सीएम से लगाई गुहार

By अनिल शर्मा | Updated: March 5, 2022 13:09 IST

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका रजिया बेगम अपने 19 वर्षीय बेटे निजामुद्दीन अमन की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के निजामाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका रजिया बेगम का बेटा यूक्रेन में फंस गया हैरजिय बेगम 2020 में लगे लॉकडाउन में 1400 किमी स्कूटर चलाकर आंध्रप्रदेश से अपने बेटे को घर लाई थींरजिया बेगम पीएम मोदी सहित राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से बेटे को सुरक्षित घर लाने का आग्रह किया है

तेलंगानाः साल 2020 में कोरोनावायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में एक मां अपने जिस बेटे को 1400 किमी स्कूटर चलाकर घर लाई थी, अब वह यूक्रेन में फंस गया है। मां ने युद्धग्रस्त देश यूक्रेन में बेटे के फंसे होने को लेकर चिंता जाहिर की है। 

तेलंगाना के निजामाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में शिक्षिका रजिया बेगम अपने 19 वर्षीय बेटे निजामुद्दीन अमन की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना कर रही हैं। मां के मुताबिक बेटा अमन पूर्वी यूरोपीय देश सूमी में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। सूमी रूसी सीमा के करीब स्थित है और अधिकांश भारतीय छात्र सूमी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से ताल्लुक रखते हैं।

रजिया बेगम ने रूस और यूक्रेन के बीच तनावपूर्ण गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, राज्य के गृह मंत्री मोहम्मद महमूद अली से उनके बच्चे और अन्य भारतीय छात्रों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है।

गौरतलब है कि दो साल पहले रजिया बेगम ने कोविड -19 की वजह से राष्ट्रव्यापी तालाबंदी लागू करने के बाद पड़ोसी आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में फंसे अपने बेटे को वापस लाने के लिए एक लंबी और कठिन यात्रा की थी। स्थानीय पुलिस की अनुमति के बाद वह अकेले ही नेल्लोर गई और अपने छोटे बेटे के साथ लौटी थीं।

महिला ने गुरुवार को पीटीआई को बताया कि निजामुद्दीन अमन बंकरों में बंद है और फोन पर उससे बात कर रहा है। "उसने मुझे आश्वस्त करने के लिए फोन किया कि वह ठीक है और मुझे उसके बारे में चिंता करने की ज़रूरत नहीं है," उसने कहा। कहा जाता है कि जिस जगह वह रह रहे हैं, वहां से परिवहन संपर्क कट गया है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनतेलंगानाआंध्र प्रदेशके चंद्रशेखर राव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव