लाइव न्यूज़ :

Telangana Results: तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजों का सीधा प्रसारण, यहां जानें पल-पल का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 11, 2018 07:12 IST

Telangana Vidhan Sabha Chunav results 2018: तेलंगाना विधानसभा चुनाव नतीजों का सीधा प्रसारण और बनते बिगड़ते समीकरणों के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in

Open in App

तेलंगाना विधानसभा चुनाव की 119 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान हुए थे। मंगलवार (11 दिसंबर) को मतगणना की जा रही है। शुक्रवार को आए सभी एग्जिट पोल में के चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस को बहुमत का दावा किया गया है। राज्य में कांग्रेस और भाजपा दोनों के पास खोने के लिए कुछ भी नहीं है, लेकिन पाने के लिए बहुत कुछ है। अगर केसीआर की पार्टी बहुमत के आंकड़े से दूर रह जाती है तो भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियां अपने-अपने सियासी समीकरण साधने में पीछे नहीं हटेंगी। हालांकि असली नतीजे क्या होंगे इसका संकेत आज दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा। अब सबकी निगाहें इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीनों (ई‍वीएम) पर टिकी हैं।

एक्जिट पोल्स के अनुमानों के मुताबिक, तेलंगाना में चंद्रशेखर राव की पार्टी टीआरएस को 119 सीटों में से 67 सीटें मिल सकती है, जबकि कांग्रेस व अन्य को 39, भाजपा को 5 और अन्य को 8 सीटें मिलने का अनुमान है। पिछले विधानसभा चुनाव में टीआरएस को 90 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिला था। पिछले चुनाव में भाजपा को यहां 5 सीटें मिली थीं।

यहां देखें सभी विधानसभा चुनाव नतीजों का सीधा प्रसारण-

तेलंगाना के लगभग 2.3 करोड़ मतदाताओं में से शाम पांच बजे तक 67 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। राज्य में पहली विधानसभा के लिये 2014 में हुये चुनाव में 69.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव की तुलना में इस बार 2.5 प्रतिशत कम मतदान हुआ।

टॅग्स :विधानसभा चुनावतेलंगाना चुनावके चंद्रशेखर रावतेलंगाना राष्ट्र समितिभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबहुमत का कर्त्तव्य भी बनता है अल्पमत को संरक्षण दे?, देश के 5 राज्यों में चुनाव की घोषणा?

भारतक्या महिला आरक्षण लॉटरी के जरिए मिलेगा?, उपसभापति की दौड़ दिलचस्प?

भारतAssembly elections 2026: राष्ट्रीय राजनीति भी तय करेंगे विधानसभा चुनाव

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः सीएम बनर्जी को पहला झटका?, मुख्य सचिव और गृह सचिव को हटाया, नंदिनी की जगह दुष्यंत को मुख्य सचिव और गृह सचिव मीना की जगह घोष?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब