लाइव न्यूज़ :

Telangana tunnel collapse: एसएलबीसी सुरंग की छत का एक हिस्सा ढहने से कम से कम 6 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका

By रुस्तम राणा | Updated: February 22, 2025 16:32 IST

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काम में लगी कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है।

Open in App
ठळक मुद्देघटना तब हुई जब कुछ श्रमिक काम के सिलसिले में अंदर गए थेतभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर छत गिर गईसीएम रेड्डी अधिकारियों को राहत कार्य करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया

Telangana tunnel collapse: शनिवार को तेलंगाना के नागरकुरनूल जिले में श्रीशैलम लेफ्ट बैंक नहर (एसएलबीसी) के निर्माणाधीन हिस्से में छत का एक हिस्सा ढहने से छह श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस के बयान के मुताबिक निर्माण कंपनी की टीम आकलन के लिए अंदर गई है और वह इसकी पुष्टि कर रही है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि काम में लगी कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार छह से आठ श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारी ने बताया, "घटना तब हुई जब कुछ श्रमिक काम के सिलसिले में अंदर गए थे, तभी सुरंग के 12-13 किलोमीटर अंदर छत गिर गई।"

सीएम रेड्डी ने राहत कार्य करने के निर्देश दिए

वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में मृतकों की संख्या नहीं बताई गई है, लेकिन बताया गया है कि कुछ लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारियों को राहत कार्य करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सिंचाई मंत्री एन उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई मामलों के सरकारी सलाहकार आदित्यनाथ दास और अन्य सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एसएलबीसी सुरंग में हुए हादसे पर दुख जताया है। सुरंग में छत गिरने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को सूचित किया। उन्होंने जिला कलेक्टर, एसपी, अग्निशमन विभाग, हाइड्रो और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत उपाय करने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री के आदेश पर सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी, सिंचाई सलाहकार आदित्यनाथ दास और सिंचाई अधिकारी विशेष हेलीकॉप्टर से दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हुए।" 

दुर्घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने इसके कारणों की जानकारी ली और अधिकारियों से फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने को कहा। उनके कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि उन्होंने अधिकारियों से घायलों (यदि कोई हो) को उपचार उपलब्ध कराने को भी कहा।

टॅग्स :तेलंगानाअनुमूला रेवंत रेड्डी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं