लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: कोविड नियमों के उल्लंघन पर गिरफ्तार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को हाईकोर्ट ने जमानत दी, जेल से रिहा हुए

By विशाल कुमार | Updated: January 6, 2022 10:01 IST

भाजपा सांसद और तेलंगाना ईकाई के पार्टी प्रमुख बंदी संजय कुमार को रविवार की रात कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

Open in App
ठळक मुद्देहाईकोर्ट ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा विरोध जताना लोकतंत्र का हिस्सा है।हाईकोर्ट ने कहा कि किसी सरकार को लंबे समय तक प्रदर्शनकारी जनप्रतिनिधियों को जेल में नहीं रखना चाहिए।कुमार को यह सुनश्चित करना होगा कि वह कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का अनुपालन करेंगे।

हैदराबाद: विरोध प्रदर्शन करने से पहले कोविड नियमों के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए भाजपा की तेलंगाना इकाई के प्रमुख एवं सांसद बी. संजय कुमार हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बुधवार को जेल से रिहा कर दिए गए। 

भाजपा सांसद और तेलंगाना ईकाई के पार्टी प्रमुख बंदी संजय कुमार को रविवार की रात कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। सोमवार को कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा था।

कुमार को रिहा करने का आदेश देते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि विपक्षी दलों द्वारा विरोध जताना लोकतंत्र का हिस्सा है और किसी सरकार को लंबे समय तक प्रदर्शनकारी जनप्रतिनिधियों को जेल में नहीं रखना चाहिए। इसके साथ ही अदालत ने कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने के करीमनगर मजिस्ट्रेट के रिमांड आदेश को रद्द कर दिया।

हालांकि, अदालत ने कहा कि कुमार को यह सुनश्चित करना होगा कि अपनी राजनीतिक गतिविधियों के दौरान वह कोविड-19 से जुड़े सभी नियमों का अनुपालन करेंगे।

करीमनगर जेल से रिहा होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने शिक्षकों और अन्य सरकारी कर्मचारियों तथा अन्य की खातिर सरकारी आदेश (जीओ) के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का संकल्प लिया। 

कुमार ने कहा कि कैद से उन पर कोई असर नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों के लिए लड़ते हुए उन्हें जेल में डाल दिया गया था, न कि किसी दूसरे कारणों से। उन्होंने मांग की कि राज्य सरकार जीओ में संशोधन करे।

भाजपा नेता को रविवार रात तब गिरफ्तार कर लिया गया था, जब उन्होंने राज्य सरकार के एक आदेश के खिलाफ कोविड-19 संबंधी निषेधाज्ञा का कथित तौर पर उल्लंघन किया था।

तेलंगाना सरकार के द्वारा संजय कुमार की गिरफ्तारी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अत्यंत निंदनीय बताया था। गिरफ्तारी के विरोध में नड्डा मंगलवार को हैदराबाद पहुंचे थे, जहां कोविड नियमों का हवाला देते हुए उन्हें प्रस्तावित रैली की इजाजत नही दी गई थी।

टॅग्स :तेलंगानाBJPहाई कोर्टजेपी नड्डाjp nadda
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष