लाइव न्यूज़ :

"माफी का सौदागर": तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर ने दिल्ली पोस्टिंग ऑर्डर पर पीएम मोदी पर कसा तंज

By रुस्तम राणा | Updated: May 27, 2023 21:34 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर राव से यहां मुलाकात की। 

Open in App
ठळक मुद्देकेसीआर ने केंद्र से दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश को तत्काल वापस लेने की मांगकीइस दौरान तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी का सौदागर बताया

हैदराबाद:तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शनिवार को दिल्ली में सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश को तत्काल वापस लेने की मांगकी। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी का सौदागर कहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली में सेवाओं पर नियंत्रण के मुद्दे पर राव से यहां मुलाकात की। 

‘केसीआर’ के नाम से चर्चित राव ने केजरीवाल और मान के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के दौरान यह मांग की। आम आदमी पार्टी (आप) के दोनों नेताओं ने यहां राव से मुलाकात कर केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ लड़ाई पर उनका समर्थन मांगा। 

राव ने केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार से कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि वह अध्यादेश वापस लें नहीं, तो हम सभी केजरीवाल का समर्थन करेंगे। हम उनके साथ खड़े रहेंगे। हम अध्यादेश को नाकाम करने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में अपनी पूरी ताकत लगा देंगे। अनावश्यक रूप से इसे मुद्दा न बनाएं। सरकार को काम करने दीजिए।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी नीत सरकार ने अध्यादेश लाकर दिल्ली की जनता का अपमान किया है। मैं बिना किसी संदेह के कह सकता हूं कि यह दिल्ली के लोगों का अपमान है।’’ केंद्र ने हाल में दिल्ली में ग्रुप-ए के अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापना को लेकर एक प्राधिकरण बनाने के लिए एक अध्यादेश जारी किया, जिसे आप नीत सरकार ने सेवाओं के नियंत्रण पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ ‘धोखा’ बताया था। 

राव ने मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर ‘‘लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों को परेशान करने’’ का आरोप लगाया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब आपातकाल लगाया गया था और अब की स्थिति में कोई अंतर नहीं है।

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoआम आदमी पार्टीअरविंद केजरीवालभगवंत मानBhagwant Mann
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos