लाइव न्यूज़ :

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने किया बदलाव, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्रीऔर कर्नाटक कैबिनेट मंत्री विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2023 20:02 IST

Telangana Assembly Elections 2023: तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में सभी 230 सीट के लिए 17 नवंबर को मतदान है। तीनों राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी। छत्तीसगढ़ में 90 सीट के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा।

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस ने शनिवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और कर्नाटक के कैबिनेट मंत्री एन. एस. बोसराजू को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चव्हाण और बोसराजू को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। गत 17 अक्टूबर को कांग्रेस ने सांसद एस. थिरुनावुक्करासर को तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।

कांग्रेस ने शनिवार को अपने राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार को तेलंगाना, सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत को मध्य प्रदेश और राज्यसभा में पार्टी के उपनेता प्रमोद तिवारी को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए मीडिया संबंधी तैयारियों की देखरेख के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

तेलंगाना में 119 विधानसभा सीट के लिए एक चरण में 30 नवंबर को मतदान होगा। मध्य प्रदेश में सभी 230 सीट के लिए 17 नवंबर तथा छत्तीसगढ़ में 90 सीट के लिए दो चरणों में सात और 17 नवंबर को मतदान होगा। तीनों राज्यों में मतगणना तीन दिसंबर को होगी। 

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023कांग्रेसमहाराष्ट्रकर्नाटकमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी