लाइव न्यूज़ :

तेलंगानाः विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस को फिर बड़ा झटका, टीआरएस में शामिल हुए चार एमएलसी

By भाषा | Updated: December 21, 2018 23:08 IST

तेजी से बदलते घटनाक्रम वाले दिन, कांग्रेस के एमएलसी एम एस प्रभाकर राव, टी संतोष कुमार, के दामोदर रेड्डी और अकुला ललिता ने परिषद के सभापति से मुलाकात कर अर्जी सौंपी।

Open in App

हैदराबाद, 21 दिसंबरःतेलंगाना में कांग्रेस को शुक्रवार को उस समय तगड़ा झटका लगा जब पार्टी के छह में से चार विधान पार्षद (एमएलसी) सत्तारूढ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) में शामिल हो गये। विधान परिषद के सभापति के स्वामी गौड़ ने उन्हें टीआरएस के सदस्य के रूप में मान्यता दे दी है। यह घटनाक्रम विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के करीब दस दिन के बाद हुआ है। 

तेजी से बदलते घटनाक्रम वाले दिन, कांग्रेस के एमएलसी एम एस प्रभाकर राव, टी संतोष कुमार, के दामोदर रेड्डी और अकुला ललिता ने परिषद के सभापति से मुलाकात कर अर्जी सौंपी। इसके कुछ घंटे बाद, परिषद के सचिव ने बुलेटिन जारी कर सदन के सदस्यों को सभापति द्वारा इस ‘‘विलय’’ को मान्यता देने के बारे में जानकारी दी।

बुलेटिन ने कहा कि सभी सदस्यों को जानकारी दी जाती है कि तेलंगाना विधान परिषद के सभापति ने परिषद के कांग्रेसी विधायक दल का तेलंगाना राष्ट्र समिति विधायक दल में विलय को मान्यता दे दी है। चालीस सदस्यीय परिषद में अब कांग्रेस के केवल दो सदस्य मोहम्मद अली शब्बीर और पी सुधाकर रेड्डी रह गये हैं।

चार एमएलसी द्वारा सभापति को याचिका देने के तुरंत बाद, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन उत्तम कुमार रेड्डी और शब्बीर ने भी गौड़ से मुलाकात करके उनसे इन चारों को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए अयोग्य ठहराने की अपील की।

टॅग्स :तेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया