लाइव न्यूज़ :

चुनाव में मिली करारी हार के बाद हुई राजद समीक्षा बैठक में नहीं गये तेज प्रताप, पत्र लिखकर बताई हार की वजह 

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2019 19:41 IST

भाई तेजस्वी यादव को मुश्किलों में फंसता देख अब तेज प्रताप खुले तौर पर तेजस्वी के समर्थन में उतर आए हैं. तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के समर्थन में ट्वीट कर कहा है कि जिसे भी तेजस्वी के नेतृत्व पर शक है वो राजद छोडकर जा सकता है. 

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में राजद की बुरी हार होने के बाद पार्टी के भीतर से ही तेजस्वी को बदलने की मांग उठने लगी है। राजद की बैठक में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे, आलोक मेहता और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी भी 

लोकसभा चुनाव में बिहार में मिली करारी हार के बाद राजद की हुई समीक्षा बैठक में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे लाल तेज प्रताप यादव पटना रहते हुए खुद तो नही गये, लेकिन अपने सहायक के माध्यम से एक पत्र जरूर भेजा. पूर्व मुख्यमंत्री राबडी देवी के आवास पर संसदीय दल की बैठक हुई, जिसमें लोकसभा चुनाव में हारे हुए सभी प्रत्याशी के साथ-साथ पार्टी के बडे नेता पहुंचे. 

पत्र में तेज प्रताप यादव ने बताई हार की वजह 

तेज प्रताप यादव ने एक पत्र लिखकर अपने पीए के द्वारा संदेश भेज दिया है. पीए सृजन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया कि पत्र में क्या है. पर, तेज प्रताप यादव ने अपनी पूरी बात लिख दी है कि किस वजह से पार्टी की हार हुई है. इसमें उन्होंने अपने मन की बात बताई है और अपने अर्जुन को कुछ सलाह भी दी है. तेजप्रताप ने अपनी पीडा व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने सिर्फ दो सीटें ही मांगी थीं. जिसने टिकट बांटा और जो चुनाव लडे उन्हें जिम्मेदारी लेनी चाहिए. हालांकि उन्होंने 2020 में साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है. उन्होंने लिखा कि 2020 में साफ छवि के लोगों को टिकट दिया जाए. तेजप्रताप ने ईवीएम भगाओ देश बचाओ आंदोलन करने की बात भी कही. उन्होंने लालू यादव को अपना राजनीतिक गुरु बताते हुए कहा कि बडे भाई होने के नाते मेरी बात सुनी जाए. तेजप्रताप ने अपने खत में ये इस बात पर भी सांकेतिक भाषा में सफाई पेश की है कि उन्होंने जहानाबाद में राजद के प्रत्याशी का विरोध क्यों किया. उन्होने तेजस्वी से आग्रह करते हुए लिखा है कि पार्टी की एकता बनाए रखते हुए बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में स्वच्छ एवं योग्य उम्मीदवारों को ही टिकट दें.उन्होंने लिखा है कि 2019 के परिणाम हमलोगों के लिए अच्छे नहीं रहे, लेकिन इसको लेकर निराश होने की जरूरत नहीं है. सामाजिक न्याय और गरीब-गुरबों के हक की लडाई आगे भी मिलकर लडेंगे. 

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो: तेज प्रताप यादव 

अंत में उन्होंने एक कविता के माध्यम से अपनी बात भी रखी है, उन्होंने लिखा- असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो. क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो. जब तक न सफल हो, नींद चैन त्यागो तुम. संघर्ष का मैदान छोड मत भागो तुम. कुछ किए बिना ही जय जयकार नहीं होती और कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती. लेकिन भाई को मुश्किलों में फंसता देख अब तेज प्रताप खुले तौर पर तेजस्वी के समर्थन में उतर आए हैं. तेज प्रताप ने छोटे भाई तेजस्वी यादव के समर्थन में ट्वीट कर कहा है कि जिसे भी तेजस्वी के नेतृत्व पर शक है वो राजद छोडकर जा सकता है. 

दरअसल, लोकसभा चुनाव में राजद की बुरी हार होने के बाद पार्टी के भीतर से ही तेजस्वी को बदलने की मांग उठने लगी थी. लेकिन भाई को मुश्किलों में फंसता देख अब तेज प्रताप खुले तौर पर तेजस्वी के समर्थन में उतर आए हैं. यहां बता दें कि चुनाव में हार के बाद राजद के ही मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट सीट से विधायक महेश्वर यादव ने तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा था. महेश्वर का कहना है कि लोकसभा में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद नैतिकता के आधार पर तेजस्वी को इस्तीफा दे देना चाहिए. साथ ही महेश्वर यादव ने लालू यादव को भी निशाने पर लिया था. 

वहीं बैठक में हार के कारणों पर चर्चा हुई. इस बैठक में राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, शिवानंद तिवारी, रामचंद्र पूर्वे, आलोक मेहता और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी भी 

टॅग्स :राष्ट्रीय जनता दलबिहारतेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब