लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार के CAA समर्थन पर तेजस्वी यादव का आरोप, कहा-जदयू ने भाजपा के साथ की सौदेबाजी

By भाषा | Updated: January 14, 2020 06:03 IST

तेजस्वी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर भी नाराजगी व्यक्त की कि जिसमें उन्होंने कहा है कि सीएए, एनपीआर पर विपक्ष द्वारा जो चिंता व्यक्त की गई है, उस पर सदन के अगले सत्र में चर्चा की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी प्रसाद यादव ने जदयू पर भाजपा के साथ ‘‘सौदेबाजी’’ करने का आरोप लगायाउन्होंने कहा कि इसलिए उसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का संसद में समर्थन किया।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू पर भाजपा के साथ ‘‘सौदेबाजी’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि इसलिए उसने संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का संसद में समर्थन किया।

तेजस्वी ने विधानसभा के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री के इस आश्वासन पर भी नाराजगी व्यक्त की कि जिसमें उन्होंने कहा है कि सीएए, एनपीआर पर विपक्ष द्वारा जो चिंता व्यक्त की गई है, उस पर सदन के अगले सत्र में चर्चा की जाएगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस उद्देश्य के लिए विशेष दिन का सत्र बढ़ा सकते थे। ऐसा लगता है कि वह अपनी सुविधा के लिए माहौल के ठंडा होने की उम्मीद कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और उनकी कथनी एवं करनी में भारी अंतर है जिसे बिहार की जनता समझ चुकी है।

उन्होंने कहा कि बार-बार ये चाहते हैं कि अपने हिसाब से माहौल बना दें। उन्होंने कहा कि जब मुख्यमंत्री को सभी को लेकर नेतृत्व करना चाहिए तब वे चुप्पी साधे हुए हैं। तेजस्वी ने ऐलान किया कि सीएए और एनआरसी को लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए वह 16 जनवरी से बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवनागरिकता संशोधन कानूनबिहारजेडीयूआरजेडीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील