लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने कहा, "केंद्र जनता की 'चिंता' छोड़, 'चीता' दिखाकर ताली बटोरना चाहती है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 21, 2022 13:54 IST

तेजस्वी यादव ने नामीबिया से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क पहुंचे 'चितों' के बहाने केंद्र सरकार को बेरोजगार और नौकरी के मुद्दे पर लपेटने की कोशिश की है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा कि केंद्र सरकार देश के जनता की 'चिंता' नहीं है देश के युवा नौकरी की 'चिता' में जल रहे हैं और केंद्र सरकार 'चीता' दिखाकर ताली बटोर रही हैतेजस्वी यादव ने इन दिनों बेरोजगारी और युवाओं के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ काफी मुखर हैं

पटना: मोदी सरकार की लगातार आलोचना करने वाले बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने नामीबिया से मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में लाये गये 'चितों' के बहाने केंद्र सरकार को लपेटने की कोशिश की है। बेरोजगारी और नौकरी सवाल पर भाजपा को हमेशा घेरने वाले तेजस्वी यादव रेल घोटाले में सीबीआई की ओर से कार्रवाई तेज होने के बाद लगातार केंद्र के खिलाफ आक्रामक रूख अख्तियार किये हुए हैं।

तेजस्वी यादव ने नामीबिया से भारत पहुंचे 8 चीतों के विषय को रोजगार और नौकरी से जोड़ते हुए ट्वीट किया और कहा, "केंद्र सरकार जनता की 'चिंता' छोड़, युवाओं के नौकरी की 'चिता' जला, लोगों को 'चीता' दिखाकर ताली बटोरना चाह रही है।"

इससे पहले बीते सोमवार को भी तेजस्वी यादव ने नौकरी और बेरोजगारी को मुद्दे पर ही केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा को 2024 का भय सता रहा है कि कहीं बिहार की तरह 2024 में भी बाजी उनके हाथ से न निकल जाए। ये लोग साल में 2 करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, सब जानते हैं कि कितना नौकरी मिला है।

वहीं मंगलवार को भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नौकरी के मुद्दे पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा देश और प्रदेश में झूठ का कारोबार कर रही है। वो केवल लोगों को ठगने का काम करती है। उसके कथनी और करनी में भारी अंतर है, जिसके कारण आज भी रोजगार के आस में लगे युवाओं को केवल धोखा मिल रहा है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा बिहार में भी इन लोगों ने नौकरी और रोजगार के सवाल पर दो साल बर्बाद किया है। अब जब से महागठंबधन की सरकार बनी है तो वो बहुत परेशान हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया