लाइव न्यूज़ :

तेजस्वी यादव ने कहा, 'झूठ और नफरत का कारोबार करने वाली भाजपा रोजगार के नाम युवाओं को ठग रही है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 20, 2022 11:56 IST

बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में झूठ का कारोबार कर रही है। वो केवल लोगों को ठगने का काम करती है और उसके कथनी और करनी में भारी अंतर है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने बेरोजगारी और नौकरी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर साधा निशाना भाजपा के फैलाये गये झूठ के कारण रोजगार की आस लगाये लाखों युवाओं को धोखा मिल रहा हैतेजस्वी यादव ने यह बात बिहार सरकार के राजस्व विभाग में नवनियुक्ति कर्मचारियों के संबंध में कही

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए एक बार फिर भाजपा पर चोट करने का प्रयास किया है। रेल घोटाले में मामले में सीबीआई की ओर से कार्रवाई तेज होने के बाद लगातार भाजपा पर हमलावर रहने वाले डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा देश और प्रदेश में झूठ का कारोबार कर रही है। वो केवल लोगों को ठगने का काम करती है। उसके कथनी और करनी में भारी अंतर है, जिसके कारण आज भी रोजगार के आस में लगे युवाओं को केवल धोखा मिल रहा है।

बिहार के राजस्व विभाग में नवनियुक्त कर्मचारियों की नियुक्ति पत्र का निमंत्रण अपने ट्विटर हैंडल पर साझा करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, "झूठ और नफ़रत का कारोबार करने वाली भाजपा ने हमेशा नौकरी और रोजगार के नाम पर देश-प्रदेश के युवाओं को ठगा है, भ्रमित किया है। जो भाजपा ने नहीं किया और जो भाजपा सरकार कर नहीं पा रही है, वो हम लोग मिलकर पूरा करेंगे। आज 4325 नवनियुक्त राजस्व कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।"

इससे पहले सोमवार को भी तेजस्वी यादव ने नौकरी और बेरोजगारी को मुद्दा बनाते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा को 2024 का भय सता रहा है कि कहीं बिहार की तरह 2024 में भी बाजी उनके हाथ से न निकल जाए। ये लोग साल में 2 करोड़ नौकरी देने की बात करते थे, सब जानते हैं कि कितना नौकरी मिला है।

उन्होंने कहा था कि भाजपा को इस बात का डर सता रहा है कि जो हम बिहार के युवाओं को लाखों नौकरी देने जा रहे हैं, कही बिहार की देखादेखी बाकी राज्यों में भी ऐसी मांग उठने लगेगी, तब भाजपा क्या करेगी! बिहार के शासन से उनके मन में भय पैदा हो रहा है। बिहार सरकार अपना वादा पूरा करने जा रही है। हम युवाओं को नौकरी देने जा रहे हैं। बिहार में भी इन लोगों ने नौकरी और रोजगार के सवाल पर दो साल बर्बाद किया है। अब जब से महागठंबधन की सरकार बनी है तो वो बहुत परेशान हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारजेडीयूआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस