लाइव न्यूज़ :

Tejashwi Yadav Gaya Lok Sabha Seat: 'मांझी जी बुजुर्ग हो गए, गया उनसे नहीं संभलेगा', गया से बोले तेजस्वी यादव

By धीरज मिश्रा | Updated: April 10, 2024 16:50 IST

Tejashwi Yadav Gaya Lok Sabha Seat: बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर राजनीतिक पार्टियों के द्वारा लगातार चुनावी रैलियां की जा रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगया लोकसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव ने की चुनावी सभा तेजस्वी यादव ने कहा मांझी जी बुजुर्ग हो गए हैं उनसे अब नहीं संभलेगा तेजस्वी ने कहा बीजेपी को वोट नहीं देना है

Tejashwi Yadav Gaya Lok Sabha Seat:बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर राजनीतिक पार्टियों के द्वारा लगातार चुनावी रैलियां की जा रही हैं। इस कड़ी में बुधवार को बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव गया लोकसभा के दौरे पर थे। यहां उन्होंने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यहां से जो जीतन राम मांझी उम्मीदवार हैं,वह अब बुजुर्ग हो गए हैं। अब गया उनसे नहीं संभलेगा। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर बीजेपी-जेडीयू और अन्य पार्टियों का गठबंधन हैं।

गया लोकसभा सीट पर एनडीए की ओर से जीतन राम मांझी मैदान में हैं। मांझी लगातार लोकसभा क्षेत्र में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जीतन राम मांझी ने अपनी बढ़ती उम्र के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोग अक्सर मुझसे सवाल पूछतें हैं कि मांझी जी इस उम्र में भी आप इतना फिट हैं। तो लिजिए उस सवाल जवाब। जब मेरे से बड़े उम्र का कोई अभिभावक मेरे सामने आकर कहतें है। जीतन मांझी गया को आपसे ही उम्मीद है। ये उम्मीद शब्द ही ही मेरी ताक़त है। गया जी का आशीर्वाद ही मेरी पूंजी है। 

17 महीने में पांच लाख नौकरी

तेजस्वी यादव ने कहा कि 2020 में जब हम विधानसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो हमने कहा था कि बिहार में हमारी सरकार बनेगी तो 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे कि सरकारी नौकरी देने के लिए पैसा क्या अपने पिता के घर से लाएगा। जब 17 महीने हम उनके साथ थे तो हमने 5 लाख युवाओं को रोजगार देने का काम किया।

आप तय कर लीजिए आपको वोट किसे देना है। चाचा चो पलट गए। उनकी सरकार में दो-दो डिप्टी सीएम हैं। एक तो हमारे यहां से गया है। लालू जी उसे मंत्री बना दिए थे। खैर छोड़िए। याद रखिए चुनाव के लिए मतदान की तारीख नजदीक आ रही है और इस बार बीजेपी को नहीं आरजेडी व इंडी गठबंधन के उम्मीदवारों को वोट देकर जीताना है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवजीतन राम मांझीBJPजेडीयूलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos