लाइव न्यूज़ :

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर लगाया बिहार सरकार का अनुसरण करने का आरोप, जानें क्या कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 22, 2022 17:19 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि जब बिहार में नियुक्ति पत्र बंटना शुरू हुआ, तब केंद्र की मोदी सरकार भी बिहार सरकर के कार्यों का अनुसरण कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हम शुरू से रोजगार और नौकरी को लेकर मोदी सरकार से सवाल करते रहे हैं।तेजस्वी ने कहा कि हम लोग हर विभाग में नौकरी दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी जा रही है।

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह बिहार सरकार की देखा-देखी में नियुक्ति पत्र बांटने लगी है। उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन सरकार बनने के बाद रोजगार की दिशा में बड़ा काम हुआ है। बिहार सरकार की ओर से नौकरियों के लिए नियुक्ति पत्र बांटा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि जब बिहार में नियुक्ति पत्र बंटना शुरू हुआ, तब केंद्र की मोदी सरकार भी बिहार सरकर के कार्यों का अनुसरण कर रही है। उन्होंने कहा कि हम शुरू से रोजगार और नौकरी को लेकर मोदी सरकार से सवाल करते रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि हम लोग हर विभाग में नौकरी दे रहे हैं। हम अपना लक्ष्य पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकारी नौकरी दी जा रही है। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार नियुक्ति पत्र बांट रहे हैं। तेजस्वी से कहा कि ये काफी अच्छी बात है कि नफरत फैलाने वाली पार्टी भी अब नौकरी की बात करने लगी है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमनें आंकड़ा दिया कि इतने रिक्त पद हैं, इतने बहाली होंगे, लेकिन केंद्र सरकार क्या कर रही है? केंद्र सरकार को बताना चाहिए कि वे लोग कितनी नौकरी दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि अगर हम बिहार में 12 करोड़ की आबादी में 10 लाख नौकरी और दस लाख रोजगार दे रहे हैं तो उस हिसाब को केंद्र को कितनी नौकरी देनी चाहिए? उन्होंने केंद्र सरकार को रोजगार के मुद्दे पर फेल करार दिया। वहीं लालू यादव के सिंगापुर में उपचार के लिए जाने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि उनका किडनी प्रत्यारोपण होगा। ऐसे में लालू यादव इस महीने के अंत में वहां जाएंगे। उन्होंने उनके सिंगापुर जाने की कोई निश्चित तारीख नहीं बताई।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील