लाइव न्यूज़ :

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे, खाने को लेकर हुआ हंगामा, चली लाठियां

By भारती द्विवेदी | Updated: May 13, 2018 02:01 IST

ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय प्रसाद की पोती हैं और राजद के विधायक चंद्रिका राय की बेटी हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 13 मई: राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंध गए है। दोनों की जयमाल का कार्यक्रम पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में रखा गया था। जहां लगभग 20 हजार मेहमान पहुंचे थे। बिहार और देश के कई बड़े नेता दुल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी तेजप्रताप यादव के शादी में शामिल हुए हैं।

लेकिन खबरों की माने तो खाने को लेकर पंडाला में अफरा-तफरी मच गई। अनियंत्रित भीड़ ने वीआईपी और मीडिया के लिए बने पंडाल को अलग करने वाले घेरे को तोड़ दिया तथा खाने का सामान लूटने लगे। जयमाल खत्म होने के कुछ ही देर बाद लोगों ने खाने का सामान लूटना शुरू कर दिया। जिसके बाद पंडाला में अनियंत्रित लोग और मीडियाकर्मियों के साथ हाथपाई की नौबत भी आ गई।

तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय ने एक-दूसरे को पहनाई जयमाल, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

गुस्साए भीड़ में जहां कुछ लोग खाने का सामान लेकर भागने लगे वहीं कुछ लोगों ने बर्तन तक तोड़ डाले। केटरिंग वालों का आरोप है कि कुछ लोगों ने उनका सामान तक लूटा लिया। लोगों को संभालने के लिए राजद के कुछ कार्यकर्ताओं ने लाठी का सहारा लिया और भीड़ को संभालने की कोशिश की। वहीं जयमाल के समय भीड़ की वजह से मंच टूटा गया, जिसमें लगभग 20-25 लोगों को चोट भी आई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण