लाइव न्यूज़ :

सगाई के बंधन में बंधने के बाद ऐश्‍वर्या से बोले तेजप्रताप- 'आज से तेरी सारी...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 19, 2018 14:32 IST

सगाई के बाद तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने दिल्ली आए थे। उन्होंने पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ सगाई की।

Open in App

पटना, 19 अप्रैल: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की बुधवार को सगाई हो गई। इस दौरान सगाई समारोह में लालू प्रसाद यादव मौजूद नहीं थे। जिसको लेकर पूरे लालू परिवार के चेहरे में गम दिखने को मिला। लेकिन सगाई के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपनी होने वाली दुल्हनियां के लिए एक प्यार भरा पैगाम लिखा। सगाई के बाद तेज प्रताप ने ऐश्‍वर्या राय के साथ अपनी तस्‍वीर शेयर करते हुए लिखा, 'आज से तेरी सारी...।' तेजप्रताप के इस ट्वीट पर लोगों ने रिट्वीट कर सगाई की बधाई भी दी। तेजप्रताप का यह ट्वीट पैडमैन गाने के बोल है.. .आज से तेरी सारी खुशियां मेरी हो गई। आज से घर तेरा, मेरा हो गया। तेजप्रताप का अपनी होने वाली पत्‍नी के प्रति प्रेम जताने का यह तरीका लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं, तेजप्रताप ने ने ट्वीट कर अपने पिता लालू यादव के लिए भी, मिस यू पापा... लिखा था।  हालांकि सगाई के बाद तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद से आशीर्वाद लेने दिल्ली आए थे। उन्होंने पूर्व मंत्री चंद्रिका राय की बड़ी बेटी ऐश्वर्या राय के साथ सगाई की।

ऐश्वर्या राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दारोगा राय की पोती हैं। इन दोनों की सगाई का कार्यक्रम पटना के बड़े होटल मौर्य में आयोजित की गई। सगाई का मुहूर्त दिन के 12 बजे का था। तेजप्रताप की सगाई में लगभग 200 मेहमान शामिल हुए। 

यह भी पढ़ें- मक्का मस्जिद ब्लास्ट केस पर फैसला देकर रिजाइन करने वाले जज का इस्तीफा नामंजूर

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इनकी शादी 12 मई को होगी। उम्मीद है कि लालू पेरोल लेकर शादी में जरूर शामिल होंगे। पटना के होटल मौर्या में आयोजित सगाई फंक्शन में लालू की अनुपस्थिति में सारी रस्में उनके दामाद एवं सपा प्रमुख मुलायम सिंह के पोते तेज प्रताप यादव ने पूरी की। वह लालू के सबसे छोटी बेटी राजलक्ष्मी के पति हैं। 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारतविधानसभा चुनाव हारे तो यूरोप निकले और राज्यसभा में पराजय होने पर कोलकाता पहुंचे?, शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी यादव से कहा-पराजय से ज़्यादा बुरा मैदान छोड़ना?

भारतराज्यसभा चुनाव में हार, तेजस्वी ने फैजल पर एक्शन लिया तो नेता प्रतिपक्ष पद खतरे में?, कांग्रेस विधायक कुशवाहा ने कहा-दीपक यादव या मुकेश सहनी से बेहतर उम्मीदवार कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी