लाइव न्यूज़ :

RJD में फूट, तेजप्रताप बोले-पार्टी नेता नहीं उठाते फोन, भाई तेजस्वी तो मेरे कलेजे का टुकड़ा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 10, 2018 04:15 IST

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसे ट्वीट्स किए हैं, जिससे बिहार की राजनीति में कई सवाल खड़े हो गए हैं।

Open in App

पटना, 10 जून:  बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) में बगावत की खबर है।  लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ ऐसे  ट्वीट्स किए हैं, जिससे बिहार की राजनीति में कई सवाल खड़े हो गए हैं। तेजप्रताप ने एक बाद एक तीन-चार ट्वीट किए। उनके एक ट्वीट में वह यह कहना चाह रहे हैं कि वह राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। वहीं, तेज प्रताप ने एक ट्वीट से कहा कि पार्टी में उनकी कोई नहीं सुनता है। आइए देखते हैं तेजस्वी यादव के ट्वीट।

पहला ट्वीट

तेजप्रताप ने कहा- ''मेरा सोचना है कि मैं अर्जुन को हस्तिनापुर की गद्दी पर बैठाऊं और खुद द्वारका चला जाऊँ। अब कुछेक "चुग्लों" को कष्ट है कि कहीं मैं किंग मेकर न कहलाऊं।। ।। राधे राधे।।''

इस ट्वीट के माध्यम से तेज प्रताप कह रहे हैं कि अर्जुन यानी तेजस्वी को गद्दी सौंप दू और खुद  राजनीति छोड़ दूं।

दूसरा ट्वीट

तेज प्रताप ने कहा- ''राजद और गठबंधन सहयोगियों के सामने 2019 के लिए एक नई सरकार बनाने की बड़ी जिम्मेवारी है लेकिन हमें उन असामाजिक तत्वों से सावधान रहना है जो इस एकता में सेंध लगाना चाहते हैं।जय भीम, जय बहुजन, जय मंडल, जय हिंद।।''इसी दौरान तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पार्टी के लोग मेरा फोन नहीं उठाते हैं और कहते हैं कि उन्हें ऐसा करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की ओर से कहा गया है। मेरे और मेरे भाई के बीच में कोई मतभेद नहीं है। हमें उन तत्वों को पार्टी से निकालना होगा, जो हमें तोड़ना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि सीनियर नेता ऐसे लोगों को पहचानें और उनको बाहर करें।'

तेज प्रताप ने मीडिया को यह भी बताया, 'हमें असामाजिक तत्वों को पार्टी से निकालना होगा। राजेंद्र पासवान जैसे लोगों ने हमारे लिए मेहनत की है। जब मैंने लालू जी, राबड़ी जी और तेजस्वी को कहा तब उन्हें पद दिया गया। यह सब इतनी देरी से क्यों किया गया?'  

कर्नाटक में पलट सकती है सरकार?, कांग्रेस-JDS से नाराज कई विधायक बीजेपी के संपर्क में 

तीसरा ट्वीट

तेज प्रताप ने कहा- ''संघीयों.., अफवाह फैलाने की कोशिश मत करो और कान खोलकर सुन लो "तेजस्वी मेरे कलेजे का टुकड़ा है"हालांकि तेजस्वी यादव ने मीडियो से बातचीत में यह साफ कर दिया है कि वह राजनीति छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। तेज प्रताप ने पार्टी छोड़ने से इनकार किया और कहा कि किसी भी सूरत में भाई-भाई के बीच कोई झगड़ा कराकर कोई भी लाभ नहीं उठा सकेगा। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवआरजेडीबिहारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील