लाइव न्यूज़ :

Tej Pratap Yadav News: हम ऐसी चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते?, तेजस्वी यादव बोले-रही बात मेरे बड़े भाई की तो राजनीतिक और निजी जीवन अलग-अलग, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 25, 2025 16:51 IST

Tej Pratap Yadav News: विधान पार्षद नीरज कुमार ने पारिवारिक मामला बताते हुए कहा कि यदि सोशल मीडिया अकाउंट वाकई हैक हुआ है, तो साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की जानी चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव के इस प्रकरण पर जदयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना लालू परिवार की पुरानी आदत है।अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ 12 साल से रिलेशन में हैं।

पटनाः बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राजद विधायक तेजस्वी यादव ने कहा कि हम ऐसी चीज़ों को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। हम काम कर रहे हैं और बिहार के लोगों के लिए समर्पित हैं। रही बात मेरे बड़े भाई की, तो राजनीतिक जीवन और निजी जीवन अलग-अलग हैं। उन्हें अपने निजी फ़ैसले लेने का अधिकार है। वो वयस्क हैं और फ़ैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं। हमारी पार्टी के प्रमुख ने ये साफ़ कर दिया है और जब से उन्होंने ऐसा कहा है, ये उनकी भावना है। हमने ऐसी चीज़ों पर सवाल नहीं उठाया। वो अपने निजी जीवन में क्या कर रहे हैं, कोई कुछ भी करने से पहले नहीं पूछता।

मुझे मीडिया के ज़रिए ही इस बारे में पता चला है। तेज प्रताप यादव के इस प्रकरण पर जदयू ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी के प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए कहा कि यदि सोशल मीडिया अकाउंट वाकई हैक हुआ है, तो साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की जानी चाहिए।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि “पोस्ट डिलीट करना और सफाई देना लालू परिवार की पुरानी आदत है।” बता दें कि तेज प्रताप यादव ने शनिवार को एक पोस्ट कर ऐलान किया था कि वह अनुष्का यादव नाम की लड़की के साथ 12 साल से रिलेशन में हैं और वह एक दूसरे से प्यार करते हैं।

हालांकि देर रात उन्होंने एक और पोस्ट कर सफाई देते हुए लिखा कि मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक कर परिवार को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने इस पूरी घटना को एक सोची-समझी साजिश करार दिया है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वही परिवार से भी तेज प्रताप को दूर किया।

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने रविवार को अपने बड़े बेटे तेजप्रताप यादव को ‘‘गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार’’ के कारण छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया और उनके साथ सभी पारिवारिक संबंध भी तोड़ दिए। प्रसाद ने दोपहर में सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह घोषणा की।

लालू प्रसाद ने कहा, ‘‘निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना सामाजिक न्याय के लिए हमारे सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अपने निजी जीवन का भला-बुरा और गुण-दोष देखने में वह (तेजप्रताप) स्वयं सक्षम है।

उससे जो भी लोग संबंध रखेंगे वो स्वविवेक से निर्णय लें। लोकजीवन में लोकलाज का सदैव हिमायती रहा हूं। परिवार के आज्ञाकारी सदस्यों ने सावर्जनिक जीवन में इसी विचार को अंगीकार कर अनुसरण किया है।’’ यह कदम बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट में यह कहने के एक दिन बाद उठाया गया कि वह एक युवती के साथ ‘‘रिश्ते में’ हैं, लेकिन बाद में उन्होंने दावा किया कि सोशल मीडिया मंच पर उनका अकाउंट ‘‘हैक’’ कर लिया गया था।

हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेजप्रताप (37) को उनके शादीशुदा होने की बात याद दिलाई, जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी। तेजप्रताप ने शनिवार रात को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तस्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है। मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें...।’’

तेजप्रताप ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी। हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया था कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवमीसा भारतीराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?