लाइव न्यूज़ :

'संजय यादव हमको रोकने वाले कौन है?' तेजस्वी यादव से नहीं मिल पाने के बाद भड़के तेज प्रताप

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2021 18:46 IST

तेजप्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के सलाहकार संजय यादव पर आरोप लगाया है कि वे उन्हें अपने भाई से नहीं मिलने दे रहे हैं। तेजप्रताप ने साथ ही कहा कि संजय दोनों भाइयों को लड़वाने में लगे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराबड़ी आवास पर तेजस्‍वी यादव से मिलने पहुंचे तेज प्रताप यादव को खाली हाथ लौटना पड़ा।तेज प्रताप ने घर से बाहर निकलने के बाद तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर भड़ास निकाली।तेज प्रताप ने कहा कि संजय यादव दोनों भाईयों को मिलने नहीं दे रहे हैं।

पटना: राजद में छिड़े घमासान के बीच तेजस्वी यादव से दो टूक बात करने गये तेज प्रताप यादव को घर से बेआबरू होकर बाहर निकलना पडा. इस तरह से राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और तेज प्रताप के बीच जारी घमासान अब लालू परिवार के घर के भीतर तक पहुंच गया है. 

तेज प्रताप विवाद के बाद पहली बार राबड़ी आवास पर तेजस्‍वी यादव से मिलने पहुंचे थे. हालांकि कुछ ही देर बाद गुस्‍से में बाहर निकल गए. बाहर निकलने के बाद मीडिया के सामने तेजस्वी के सलाहकार संजय यादव पर भडक उठे. 

तेज प्रताप ने कहा कि संजय यादव दोनों भाईयों को लड़वाने में लगे हैं. उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें उनके भाई से बात करने से संजय यादव ने रोका. भाई से बात नहीं करने दिया. इसके बाद वे अपने आवास के लिए निकल गए. 

'संजय यादव हमें रोकने वाले कौन हैं?'

उन्होंने कहा कि हम दोनों भाइयों के बीच बातचीत हो रही थी. इसी बीच संजय यादव आ गए और तेजस्वी यादव को लेकर चले गए. तेज प्रताप ने कहा कि संजय यादव हमको रोकने वाले कौन हैं? उन्होंने हम दोनों भाइयों के बीच चल रही बातबीच को बीच में ही रोक दिया. 

तेज प्रताप ने कहा कि संजय यादव न तो तेजस्वी से मिलने दे रहे हैं और न ही बात करने दे रहे हैं. तेज प्रताप ने कहा कि हम अपनी बात पर अभी भी कायम हैं. जो हमने ठाना है, उसे पूरा करके रहेंगे. तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाना है.

 

उन्होंने ऐलान किया कि शनिवार से वे राजद के प्रदेश कार्यालय में बैठकर जनता दरबार लगायेंगे. तेज प्रताप ने कहा कि वे संजय यादव की पोल खोल कर रखेंगे. उन्‍होंने कहा कि जो भी बात हुई है वह मीडिया के सामने रखेंगे. 

उल्लेखनीय है कि राजद प्रदेश अध्‍यक्ष और तेज प्रताप के बीच विवाद के बाद पहली बार तेजप्रताप यादव अपनी मां के आवास पर आज तेजस्‍वी यादव से मिलने पहुंचे थे. करीब आधे घंटे बाद तमतमाए हुए तेजप्रताप राबडी आवास से बाहर निकल गये. 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहार समाचारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील