लाइव न्यूज़ :

द्वार रुकाई में सालियों ने तेजप्रताप से की एक करोड़ की मांग, जानिए मिले कितने रुपये?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 14, 2018 17:01 IST

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हाल ही में बहुत ही धूमधाम से हुई है।  इस शादी में हर तरह की रस्में भी निभाई गई हैं।

Open in App

पटना, 14 मई: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की शादी हाल ही में बहुत ही धूमधाम से हुई है।  इस शादी में हर तरह की रस्में भी निभाई गई हैं। ऐसे में सालियों के साथ की एक रस्म में उन्होंने जमकर खर्चा किया है। दरअसल बिहार-झारखंड में जब कोई नया दूल्हा पहली बार ससुराल आता है तो सालियां दूल्हे का दरवाजा रोककर शगुन के रूप में उससे कुछ पैसे मांगती है।

तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय शादी के बंधन में बंधे, खाने को लेकर हुआ हंगामा, चली लाठियां

ऐसे मे तेज प्रताप को भी इस रस्म से गुजरना पड़ा है। खबर के मुताबिक तेज प्रताप की सालियों ने द्वार रुकाई के रूप में उससे एक करोड़ रुपये बतौर शगुन मांगे थे। लेकिन हर जगह की तरह इनकी भी सालियों से मस्ती मजाक देखने को मिली। कहा जा रहा है कि तेज प्रताप यादव ने भी मौके पर खूब मस्ती की।

 वे पहले सालियों को केवल 11 रुपये बतौर शगुन देने को तैयार हुए और भी जमकर मोल भाव भी किया। यहां तक की ऐश्वर्या की बहनें 10 लाख रुपये से कम में मानने को तैयार ही नहीं थीं। बाद में बड़ी मशक्कत के बाद 50 हजार रुपये पर बात बनी। जिसके बाद जब तेज प्रताप ने सालियों को 50 हजार रुपए दिए उसके बाद ही उनको ऐश्वर्या को साथ ले जाने दिया।

तेजप्रताप और ऐश्वर्या राय ने एक-दूसरे को पहनाई जयमाल, आशीर्वाद देने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

विदाई से पहले लालू यादव अपने समधी चंद्रिका राय से मिले। सभी रसमें पूरी की गई।पटना में एश्वर्या के मायके और ससुराल के बीच महज कुछ मीटर का ही फासला है। हाल ही में ऐश्वर्या और तेजप्रताप की शादी पटना में हुई है। इस समारोह में कई दिग्गज नेताओं ने मौजूदगी भी दर्ज की।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए