लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप के चहेते आकाश यादव राजद छोड़ लोजपा में शामिल, बड़ी जिम्मेदारी, जानिए तेजस्वी यादव पर क्या बोले...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2021 21:24 IST

Bihar Politics: राजद की बिहार की युवा इकाई के प्रमुख आकाश को एक विवाद के बाद पद से हटा दिया गया था और इससे तेज प्रताप यादव बेहद नाराज हो गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देलोजपा की राष्ट्रीय युवा इकाई का प्रमुख बनाया गया है। आकाश यहां पारस की मौजूदगी में लोजपा में शामिल हुए। राजद नेतृत्व पर अपमानित करने का आरोप लगाया।

Bihar Politics: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता आकाश यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाले धड़े का दामन थाम लिया।

उन्हें लोजपा की राष्ट्रीय युवा इकाई का प्रमुख बनाया गया है। राजद की बिहार की युवा इकाई के प्रमुख आकाश को एक विवाद के बाद पद से हटा दिया गया था और इससे तेज प्रताप यादव बेहद नाराज हो गए थे। आकाश यहां पारस की मौजूदगी में लोजपा में शामिल हुए और उन्होंने राजद नेतृत्व पर अपमानित करने का आरोप लगाया। राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप के करीबी माने जाने वाले आकाश को ऐसे पोस्टर लगाने पर जिनमें लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव की तस्वीर नहीं थी, पद से हटा दिया गया था।

राजद की बिहार इकाई के प्रमुख जगदानंद सिंह द्वारा आकाश यादव को हटाने पर तेज प्रताप की नाराजगी खुलकर सामने आई थी और उन्होंने सिंह को ‘हिटलर’ बताया था। उन्होंने इस मामले पर कई कड़ी टिप्पणी कीं लेकिन तेजस्वी ने इस पर चुप्पी साधे रखी। पारस ने कहा कि आकाश यादव की मौजूदगी से पार्टी मजबूत होगी। लोजपा सांसद प्रिंस राज ने आकाश का स्वागत किया। 

टॅग्स :आरजेडीतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवलोक जनशक्ति पार्टीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस