लाइव न्यूज़ :

दिल्ली एम्स से डॉक्टरों की टीम पहुंची ओडिशा, घायलों का कर रही है इलाज, 100 मरीजों की हालत बेहद गंभीर

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 4, 2023 09:20 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय ने घायलों को बेहतर उपचार सुविधा देने के लिए दिल्ली एम्स से डॉक्टरों की एक टीम मय आधुनिक उपकरण के ओडिशा भेजा है, जो गंभीर घायलों को चिकित्सा सुविधा देगी।

Open in App
ठळक मुद्देओडिशा ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 294 पहुंची। वहीं घायलों की संख्या 1,000 से अधिक हैदिल्ली एम्स से डॉक्टरों की एक टीम मय आधुनिक उपकरण के ओडिशा पहुंची केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घायलों को बेहतर उपचार सुविधा देने के लिए लिया महत्वपूर्ण फैसला

दिल्ली: ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भीषण ट्रेन हादसे में राहत एवं बचाव कार्य अब भी जारी है। खबरों के अनुसार इस रेल हादसे में मृतकों की संख्या अब तक 294 पहुंच गई है। वहीं घायलों की संख्या 1,000 से अधिक है।

जानकारी के अनुसार कुल घायलों में लगभग 100 से ज्यादा घायलों की हालत बेहद नाजुक है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने घायलों को बेहतर उपचार सुविधा देने के लिए दिल्लीएम्स से डॉक्टरों की एक टीम मय आधुनिक उपकरण के ओडिशा भेजा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार एम्स दिल्ली के चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम 1,000 से अधिक घायलों और 100 गंभीर रोगियों को उपचार प्रदान करने के लिए चिकित्सा उपकरणों के साथ ओडिशा के ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा करेगी।

वहीं राहत एवं बचाव अभियान में जटे स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार चल रहे बचाव प्रयासों के बावजूद मृतकों और घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता है। बचाव में लगे हुए लोगों का कहना है कि ट्रेन के मलबे में अभी भी कई शव दबे हुए हैं।

बीते शनिवार को घटना स्थल पर हालात का जायजा लेने पहुंची पश्चिम बंगाल की मुसीएम ममता बनर्जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच भी भरे पत्रकारवार्ता में बहस हो गई।

दरअसल ममता बनर्जी ने रेलमंत्री के सामने स्थानीय चश्मदीदों के हवाले से दावा किया कि मृतकों की संख्या 500 तक पहुंच सकती है। जिस पर रेलमंत्री वैष्णव ने फौरन ममता बनर्जी को टोकते हुए कहा कि आधिकारिक आंकड़े 238 (उस समय तक)है। हालांकि रात तक मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ और संख्या 294 तक पहुंच गई।

टॅग्स :रेल हादसाओड़िसाएम्सदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन