लाइव न्यूज़ :

शर्मनाक: हरियाणा में शिक्षक ने कम अंक पाने पर 9 वर्षीय दलित लड़की का किया मुंह काला, केस दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 10, 2019 08:25 IST

पुलिस ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद, हमने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3 के तहत स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देखबर के अनुसार, स्कूल के अधिकारी, शिक्षक और प्रिंसिपल सभी टिप्पणी के लिए अनुपलब्ध थे।इस मामले में पुलिस ने एक निजी स्कूल की एक महिला शिक्षक पर केस दर्ज किया है।

कथित घटना पिछले शुक्रवार को हरियाणा स्थित हिसार शहर में घटी है।  एचटी खबर के मुताबिक, एक निजी स्कूल के शिक्षक ने एक काले रंग की स्केच पेन का इस्तेमाल कर कक्षा 4 के 9 वर्षीय छात्रा के चेहरे को काला कर दिया। इसके बाद छात्रा को स्कूल के सभी कक्षाओं में ले जाया गया। यही नहीं शिक्षक द्वारा स्कूल के दूसरे छात्रों को छात्रा पर "शर्म" चिल्लाने के लिए कहा गया।

इस मामले में पुलिस ने एक निजी स्कूल की एक महिला शिक्षक पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह केस अंग्रेजी भाषा की परीक्षा में कम अंक प्राप्त करने पर नौ वर्षीय दलित लड़की और उसके कुछ सहपाठियों के चेहरे को काला करने के जुर्म में दर्ज किया है।

लड़की के पिता ने बताया कि मेरी बेटी ने शनिवार को स्कूल जाने से इनकार कर दिया। जब मैंने उससे कारण पूछा, तो वह रोती रही। बाद में, मेरी छोटी बेटी ने मुझे पूरी घटना सुनाया।

इसके बाद परिवार ने रविवार शाम को शिक्षक और स्कूल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। खबर के अनुसार, स्कूल के अधिकारी, शिक्षक और प्रिंसिपल सभी टिप्पणी के लिए अनुपलब्ध थे।

पुलिस ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने कहा, “प्रारंभिक जांच के बाद, हमने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3 के तहत स्कूल शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब हमने सोमवार को स्कूल का दौरा किया, तो हमने स्कूल के गेटों को बंद पाया।”

खबर की मानें तो इस घटना से स्थानीय लोगों में स्कूल प्रशासन के प्रति गुस्सा है। पिता ने कहा, "चूंकि पूरा स्कूल परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है, इसलिए हमने पुलिस को सबूत इकट्ठा करने और कड़ी कार्रवाई करने के लिए फुटेज की जांच करने को कहा है।"

अखिल भारतीय अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष अशोक भारती ने कहा, "दुर्भाग्य से, कई स्कूल अभी भी उन लोगों द्वारा संचालित हैं जो एक जातिवादी मानसिकता के साथ आते हैं जो कमजोर वर्गों को इंसान के रूप में नहीं देखते हैं।" 

टॅग्स :हरियाणाकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन