लाइव न्यूज़ :

पंजाब में नहीं चलेगी टशनबाजी, भगवंत मान का गन कल्चर पर कड़ा प्रहार, लगा हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर प्रतिबंध

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 13, 2022 19:20 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे के पुलिस प्रशासन को सख्‍त निर्देश जारी किया है कि अगर कोई भी सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ फौरन सख्त एक्शन लिया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब के गन कल्चर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का कड़ा प्रहार, टशनबाजी करने वाले जाएंगे जेलपंजाब में अब सार्वजनिक रूप से नहीं प्रदर्शित किये जा सकेंगे हथियारजिला कलेक्टर व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट नहीं होने पर कैंसिल कर देंगे नए हथियार के लाइसेंस का आवेदन

चंडीगढ़:पंजाब की सड़कों पर सरेआम बंदूक लहराने वालों की अब खैर नहीं है। आप सरकार के मुखिया भगवंत मान ने सार्वजनिक तौर पर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाते हुए स्पष्ट किया है कि वह सूबे में तेजी से पनप रहे बंदूक कल्चर को सख्ती से दबाएंगे।

राजधानी चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सूबे के पुलिस प्रशासन को सख्‍त निर्देश जारी किया है कि अगर कोई भी सार्वजनिक तौर पर हथियारों का प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ फौरन सख्त एक्शन लीजिए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री मान ने यह भी आदेश दिया है कि अगले 3 महीनों के भीतर सभी हथियारों के लाइसेंस की समीक्षा को पूरा किया जाए।

सीएम भगवंत मान ने जारी आदेश में कहा है कि जब तक जिला कलेक्टर व्यक्तिगत रूप से संतुष्ट न हो, नए हथियार के लिए लाइसेंस जारी न करें और जिलाधिकारी जिले के पुलिस प्रमुख के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करें कि कोई भी किसी भी सार्वजनिक स्थल पर हथियारों का प्रदर्शन न करे। इसके दायरे में सोशल मीडिया मसलन फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब भी आएंगे। सभी जिलों के उच्चाधिकारी अलग-अलग जगह पर रैंडम चेकिंग करेंगे और गन कल्चर के खिलाफ सख्त एक्शन लेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आगे से किसी भी पंजाबी गाने में हथियारों का प्रयोग नहीं किया जाएगा और न ही हिंसा का महिमा मंडन किया जाएगा। अगर किसी गीत में गायक या उसकी टोली द्वारा हथियारों का प्रदर्शन किया जाता है तो उसके खिलाफ भी कानूनी एक्शन होगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

इस संबंध में सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की अवहेलना करने वालों पर ठोस कार्रवाई करते हुए उनपर एफआईआर दर्ज होगी और उन्हें जेल भेजा जाएगा। राज्‍य में कोई भी किसी अन्य समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते या नफरत भरे विचार का प्रदर्शन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ भी सरकार की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पंजाब में अब से हथियारों का लापरवाही से इस्तेमाल करना, जश्न में फायरिंग करना या प्रदर्शन करना एक दंडनीय अपराध होगा। इन नियमों को न मानने वालों के खिलाफ एक्शन के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी तरह से छूट मिलेगी ताकि पंजाब में हावी गन कल्चर पर लगाम लगाई जा सके।

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबआम आदमी पार्टीचंडीगढ़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे