लाइव न्यूज़ :

'द केरल स्टोरी' के निर्माता ने मूवी का बचाव करते हुए कहा- 'फिल्म में आतंकियों को टारगेट किया है... '

By रुस्तम राणा | Updated: May 1, 2023 17:09 IST

यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को केरल सरकार और कांग्रेस से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देअदा शर्मा अभिनीत फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगीफिल्म को केरल सरकार और कांग्रेस से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा हैनेताओं ने राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है

मुंबई: अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'द केरल स्टोरी' के ट्रेलर के रिलीज होने के बाद फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म में दावा किया गया है कि राज्य की 32,000 लड़कियां लापता हो गईं और बाद में आतंकवादी समूह, आईएसआईएस में शामिल हो गईं। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली इस फिल्म को केरल सरकार और कांग्रेस से काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं ने राज्य में फिल्म की स्क्रीनिंग पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

इस विवाद के बीच, निर्देशक, निर्माता और अभिनेता ने फिल्म का बचाव और समर्थन करते हुए कहा है कि केरल स्टोरी आतंकवादियों को लक्षित करती है, यह किसी धर्म समुदाय को नहीं और पूरी फिल्म में राज्य के खिलाफ कुछ भी नहीं है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक सुदीप्तो सेन ने कहा, "मैंने महीनों के शोध के बाद फिल्म बनाई। कोई भी निर्माता फिल्म का समर्थन नहीं करना चाहता था। मेरा दृष्टिकोण बदल गया, पीड़ितों से बात करने के बाद मैं बहुत प्रभावित हुआ।"

फिल्म के निर्माता विपुल शाह के मुताबिक इस फिल्म में केरल राज्य के खिलाफ कुछ भी नहीं। फिल्म में कुछ भी अपमानजनक नहीं कहा गया है। फिल्म आतंकवादियों को लक्षित करती है, किसी धर्म समुदाय को नहीं। फिल्म निर्माता चाहते हैं कि इस फिल्म को स्वयं केरल के मुख्यमंत्री देखें। उधर, एक दिन पहले, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि फिल्म लव जिहाद के मुद्दे को उठाकर राज्य को धार्मिक अतिवाद के केंद्र के रूप में पेश करने के संघ परिवार का प्रोपेगेंडा है। उन्होंने कहा कि एक अवधारणा जिसे अदालतों, जांच एजेंसियों और यहां तक कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने खारिज कर दिया।

सुदीप्तो सेन द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म को "लगभग 32,000 महिलाओं" के कथित रूप से दक्षिणी राज्य में लापता होने के पीछे की घटनाओं को "खोज" के रूप में चित्रित किया गया है। फिल्म का दावा है कि उन्होंने धर्मांतरण किया, कट्टरपंथी बन गए और भारत और दुनिया में आतंकी मिशनों में तैनात किए गए। निर्देशक ने दावा किया कि फिल्म क्रू पर सीएम विजयन के गृह क्षेत्र कन्नूर में शूटिंग के दौरान हमला किया गया था, और बताया कि अदा शर्मा को फिल्म में अभिनय करने के लिए बहुत सारे धमकी भरे संदेश मिले।

टॅग्स :अदा शर्माहिन्दी सिनेमा समाचारकांग्रेसकेरलआईएसआईएसपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?