लाइव न्यूज़ :

पीडीएस के नीले किरासन तेल से चल रहे थे टैंकर, 53,000 लीटर से ज्यादा ईंधन जब्त

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:05 IST

Open in App

मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला प्रशासन ने मंगलवार को एक अवैध गोदाम पर छापा मारकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का 53,185 लीटर नीला किरासन तेल जब्त किया और डीलरों की अलग-अलग गड़बड़ियों का खुलासा किया। अतिरिक्त जिलाधिकारी (एडीएम) अभय बेड़ेकर ने बताया कि पीडीएस के तहत गरीबों को खाना पकाने के लिए दिया जाने वाला नीले रंग का मिट्टी का तेल शहर के निरंजनपुर क्षेत्र के एक गोदाम में अवैध तौर पर जमा कर रखा गया था और प्रशासन को इस भंडारण के बारे में कोई सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया, "इस मामले में नौ डीलरों की भूमिका सामने आई है जिन्होंने विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रशासन से लाइसेंस लिए बगैर 53,185 लीटर मिट्टी का तेल अवैध गोदाम में जमा कर रखा था।" बेड़ेकर ने बताया कि मौके पर यह भी पाया गया कि तीन टैंकरों को चलाने के लिए पीडीएस के नीले किरासन तेल का गैरकानूनी इस्तेमाल किया जा रहा था। एडीएम ने बताया कि प्रशासन के छापे में मिली गड़बड़ियों को लेकर नौ डीलरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि 53,185 लीटर किरासन तेल के साथ ही डीलरों के चार टैंकर और अन्य सामग्री जब्त की गई है जिसकी कुल कीमत 48.15 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबिहार सरकारः 38 जिलों में 52.22 लाख लोगों के नाम राशन कार्ड से हटाने का आदेश?, वेरिफिकेशन में गलत जानकारी, नहीं मिलेगा सस्ता या मुफ्त अनाज?

कारोबारPublic Distribution System: अनाज का 28 फीसदी लाभार्थियों तक नहीं पहुंचा?, दो करोड़ टन अनाज का लीकेज

भारतदेश के 81 करोड़ लोगों को फ्री में राशन, मुफ्त अनाज बहुत अच्छा लेकिन....?

भारतअगले महीने से मुफ्त राशन बन्द होने के सवाल पर केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब

भारतSarkari Naukri: छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 हजार शिक्षकों और डाक्टरों की भर्ती का किया एलान, सीएम बघेल ने की घोषणा, जानें पूरा डिटेल

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए