लाइव न्यूज़ :

Tandav Controversy: वेब सीरीज तांडव पर बड़ा विवाद, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग की तत्काल रोक लगाने को लेकर मांग

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: January 18, 2021 17:33 IST

वेब सीरीज तांडव आजकल चर्चा का विषय बन चुकी है। इसे लेकर पूरे देश में बवाल मचा हुआ है...

Open in App
ठळक मुद्देवेब सीरीज तांडव पर पूरे देश में बवाल।कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा प्रकाश जावडेकर को पत्र।ताडंव पर तत्काल बैन की मांग।

ओटीटी वेब सीरीज को लेकर मध्यप्रदेश से भी आवाजें उठने लगी हैं. मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को पत्र लिखकर मांग की है कि इस पर तत्काल रोक लगाई जाए. इसके साथ ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रही फिल्मों और वेब सीरिज पर नियंत्रण के लिए ठोस कानून बनाए जाए.

विश्वास सारंग ने पत्र में लिखी ये बातें

केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को लिखे पत्र में सांरग ने कहा है कि देश में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चल रही फिल्मों और वेब सीरीज सेक्स, हिंसा, मादक पदार्थ, घृणा ओर अश्लीलता से भरी हुई होती है. इतना ही नहीं ये फिल्में और वेब सीरिज हिन्दू धार्मिक भावनाओं को भी लगातार चोट पहुंचा रही है.

सारंग ने अपने पत्र में कहा कि अभी हाल में अमेजन वीडियो प्राइम पर तांडव वेब सीरिज आई है जिसमें निर्माताओं ने जानबूझकर हिन्दू देवताओं का मजाक उड़ाया है. आपने पत्र में कहा कि यह पहली बार नहीं हो रहा है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर लगातार हिंदुओं की भावनाओं पर चोट पहुंचाई जा रही है.

तांडव वेब सीरीज पर तत्काल बैन की मांग

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने पत्र में कहा है कि हिन्दू धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचाने वाली ऐसी फिल्में या वेब सीरीज और ओटीटी प्लेटफार्म के नियंत्रण के लिए अभी कोई ठोस कानून नहीं है. इसके कारण कुछ लोग जानबूझकर हिन्दू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाने वाली फिल्में और वेब सीरिज का निर्माण कर रहे है. सारंग ने पत्र में मांग की है तांडव वेब सीरीज पर तत्काल रोक लगाई जाए और ओटीटी प्लेटफॉर्म व इन पर चल रही फिल्में ओर वेब सीरीज के नियंत्रण के लिए ठोस कानून बनाया जाए.

टॅग्स :अमेजनवेब सीरीजप्रकाश जावड़ेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीNetflix पर धमाल मचा रही ये Spy Thriller, 2 महीने से टॉप 10 में बरकरार

बॉलीवुड चुस्की24 घंटे में OTT पर नंबर 1 बनी 'Made In Korea', Netflix पर War Machine को छोड़ा पीछे

बॉलीवुड चुस्कीइस हफ्ते OTT पर क्या देखें? Aspirants 3, One Piece 2 समेत 7 नई फिल्में और वेब सीरीज

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

बॉलीवुड चुस्कीZEE5 पर आएगी डरावनी थ्रिलर डालिंब, फर्स्ट लुक में दिखी रहस्य और भावनाओं की झलक

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम