लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: CM पलानीस्वामी ने PM मोदी को लिखा पत्र, जयललिता को भारत रत्न देने की फिर की मांग

By भाषा | Updated: September 12, 2018 18:11 IST

पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि स्वतंत्र भारत की सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में शामिल जयललिता की असाधारण जन सेवा और उपलब्धियों को मान्यता देने का यह सबसे उपयुक्त तरीका होगा।

Open in App

चेन्नई, 12 सितंबर:तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता और सीएन अन्नादुरई को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित करने का एक बार फिर से अनुरोध किया है। 

पलानीस्वामी ने प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि स्वतंत्र भारत की सर्वाधिक प्रभावशाली नेताओं में शामिल जयललिता की असाधारण जन सेवा और उपलब्धियों को मान्यता देने का यह सबसे उपयुक्त तरीका होगा।

मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार के 18 दिसंबर 2016 के एक पत्र की ओर ध्यान आकृष्ट कराया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री को मरणोपरांत इस सम्मान से नवाजे जाने की सिफारिश की गई थी। 

पलानीस्वामी ने अन्नादुरई को एक ऐसा नेता बताया जो सामाजिक समानता, आत्मसम्मान और भाषाई गौरव के लिए हमेशा खड़े रहे।

गौरतलब है कि तमिल फिल्मों के अभिनेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एमजी रामचंद्रन को 1988 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

टॅग्स :जयललितातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर