लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु: भाजपा ने जी एंटरनेटमेंट पर लगाया पीएम नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, सार्वजनिक माफी की मांग की

By विशाल कुमार | Updated: January 17, 2022 14:23 IST

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने एक ट्वीट कर कहा कि केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने उनसे एक रियलिटी शो के बारे में पूछा था जिसमें पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया था और आश्वासन दिया था कि कार्रवाई की जाएगी। 

Open in App
ठळक मुद्देजी के तमिल चैनल पर पीएम मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोपभाजपा की तमिलनाडु ईकाई ने समूह से माफी की मांग की है।जी तमिल के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे इस मामले में कोई बयान जारी करने के इच्छुक हैं।

चेन्नई: भाजपा की तमिलनाडु ईकाई ने जी एंटरटेनमेंट के तमिल चैनल पर जानबूझकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए समूह से माफी की मांग की है। हालांकि, जी तमिल के एक प्रवक्ता ने कहा कि वे इस मामले में कोई बयान जारी करने के इच्छुक हैं।

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के मुख्य क्लस्टर अधिकारी को संबोधित एक पत्र में आईटी और सोशल मीडिया सेल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीटीआर निर्मल कुमार ने कहा कि नोटबंदी, विभिन्न देशों की राजनयिक यात्रा, पीएम मोदी की पोशाक और विनिवेश के बारे में चैनल के कार्यक्रम जूनियर सुपर स्टार्स सीजन-4 के दौरान तीखी टिप्पणी की गई थी, जो 15 जनवरी को प्रसारित किया गया था।

यह पत्र तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के. अन्नामलाई द्वारा एक ट्वीट किए जाने के एक दिन बाद आया है और कहा कि केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने उनसे एक रियलिटी शो के बारे में पूछा था जिसमें पीएम मोदी का मजाक उड़ाया गया था और आश्वासन दिया था कि कार्रवाई की जाएगी।

कुमार ने दावा किया कि 10 साल से कम उम्र के बच्चे के लिए यह समझना असंभव होगा कि उपर्युक्त विषयों का वास्तव में क्या मतलब है। हालांकि, उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर इन विषयों पर चर्चा की गई। उन्होंने चैनल से सार्वजनिक माफी जारी करने और कार्यक्रम के लिए जिम्मेदार लोगों को बर्खास्त करने की मांग की।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीZee EntertainmentBJPTamil Nadu
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह